उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक (Government Teacher) बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। शुक्रवार शाम 8 बजे जारी किए गए इस विज्ञापन के बाद से अभ्यर्थियों में भारी उत्साह है। UP TGT Recruitment 2026 के तहत यह अब तक की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है, जिसमें सर्वाधिक पद हिंदी विषय के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया और OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) की अनिवार्यता आयोग ने अपनी अधिसूचना में स्पष्ट कर दिया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और रजिस्ट्रेशन फॉर्म अंग्रेजी भाषा में ही भरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आयोग के पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। OTR पूरा होने के बाद ही अभ्यर्थी मुख्य फॉर्म भर सकेंगे। इससे भविष्य में होने वाली अन्य भर्तियों में भी उम्मीदवारों को बार-बार अपनी मूल जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) उम्मीदवारों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा। आयोग द्वारा तय किए गए शेड्यूल के अनुसार:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 अक्टूबर 2026

  • आवेदन शुल्क (फीस) जमा करने की अंतिम तिथि: 23 नवंबर 2026

  • आवेदन फॉर्म में संशोधन (करेक्शन) की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026

  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथियां: 23 और 24 दिसंबर 2026

आयु सीमा और आकर्षक वेतनमान इस शिक्षक भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसकी आयु सीमा है। सरकारी नियमों के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए, जबकि अधिकतम उम्र 62 साल तक तय की गई है। यानी अनुभव वाले और उम्रदराज उम्मीदवार भी इस भर्ती में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। चयनित होने वाले सहायक अध्यापकों को राज्य सरकार के नियमानुसार बेहतरीन वेतनमान दिया जाएगा। टीजीटी शिक्षकों को हर महीने ₹44,900 से लेकर ₹1,42,400 तक का वेतन मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यताएं (Educational Qualifications) टीजीटी शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है:

  • स्नातक/स्नातकोत्तर: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) या 45% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Post-Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

  • बी.एड (B.Ed): राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से बी.एड की डिग्री होना आवश्यक है।

  • शारीरिक शिक्षा के लिए छूट: शारीरिक शिक्षा (Physical Education) के पदों के लिए बी.एड के बजाय बी.पी.एड (B.P.Ed) या बी.पी.ई (B.P.E) की योग्यता मान्य होगी।

  • टीईटी (TET) अनिवार्य: उत्तर प्रदेश सरकार (UP TET) या केंद्र सरकार (CTET) द्वारा आयोजित उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की टीईटी परीक्षा पास होना भी अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क का विवरण (Application Fees) आयोग ने अलग-अलग वर्गों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

  • सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग: 1,000 रुपये

  • एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग: 500 रुपये

  • दिव्यांग (PwD) उम्मीदवार: 300 रुपये

परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग का प्रभाव टीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा कुल 360 अंकों की होगी। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा के पैटर्न को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसमें सामान्य ज्ञान (GK) के 30 सवाल और संबंधित विषय (Subject Specific) के 90 सवाल होंगे। मार्किंग स्कीम के तहत प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। हालांकि, इस बार अभ्यर्थियों को तुक्का लगाने से बचना होगा, क्योंकि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है। प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक काटा जाएगा।

विषयवार पदों का विवरण: हिंदी और अंग्रेजी में सबसे ज्यादा मौके आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक मारामारी भाषा और विज्ञान के विषयों में देखने को मिलेगी। विषयवार पदों की स्थिति इस प्रकार है:

  • हिंदी (Hindi): 2,791 पद

  • अंग्रेजी (English): 2,517 पद

  • विज्ञान (Science): 2,493 पद

  • सामाजिक विज्ञान (SST): 2,482 पद

  • गणित (Mathematics): 2,349 पद

  • संस्कृत (Sanskrit): 1,289 पद

  • शारीरिक शिक्षा (Physical Education): 849 पद

  • गृह विज्ञान (Home Science): 798 पद

  • चित्रकला (Art): 775 पद

  • जीव विज्ञान (Biology): 660 पद

आवेदन कैसे करें? इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2026 से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.upessc.up.gov.in) पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में सर्वर डाउन होने की समस्या से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म भर लें और सभी दस्तावेजों को सही तरीके से अपलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें