उत्तर प्रदेश की राज्यपाल Anandiben Patel ने युवाओं के बीच रिश्तों और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर बड़ा और बेबाक बयान दिया है। लखनऊ स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी के सातवें दीक्षोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह गर्लफ्रेंड बनाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन रिश्तों में वादे निभाना आना चाहिए। उन्होंने छोटी उम्र की लड़कियों को गर्भवती कर छोड़ देने की घटनाओं पर सख्त एतराज जताया।
"आत्मनिर्भर बनो, तब शादी करो" दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा, "मैं कोई गर्लफ्रेंड विरोधी नहीं हूं, लेकिन जब आप संबंध बनाते हो तो अपने वादे पूरे करो। कुछ आमदनी (इनकम) जनरेट करो, जिससे उसका लालन-पालन कर सको। पहले आत्मनिर्भर बनो, तब जाकर शादी कर सकते हो।"
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶उन्होंने समाज में हो रही चिंताजनक घटनाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा, "आप 13-14 साल की उम्र में किसी को मां बना देते हो और फिर उसे फेंक देते हो (छोड़ देते हो), यह समाज में बिल्कुल नहीं होना चाहिए।"
माता-पिता का सम्मान है सच्ची शिक्षा राज्यपाल ने अपने भाषण में पारिवारिक संस्कारों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपना पूरा जीवन बच्चों के पालन-पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा में खपा देते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि बुढ़ापे में उन्हें आश्रमों में रहने को मजबूर होना पड़ता है। युवाओं को यह समझना चाहिए कि माता-पिता का सम्मान करना और बुढ़ापे में उनका सहारा बनना ही शिक्षा से मिलने वाला सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
AI के दौर में खुद की बुद्धि पर रखें भरोसा तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर बात करते हुए आनंदीबेन पटेल ने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर पूरी तरह निर्भर न रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "AI का इस्तेमाल जरूर करें, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता, विवेक और रचनात्मकता को हमेशा महत्व दें। अपने ज्ञान का उपयोग किसी को भ्रमित करने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के हित में करें।"
वंचित बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी की पहल सराही इस मौके पर राज्यपाल ने महर्षि यूनिवर्सिटी द्वारा जन भवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय के वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 400 टी-शर्ट उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में बच्चे शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार पा रहे हैं और प्रतियोगिताओं में जीतने पर उन्हें यह टी-शर्ट इनाम स्वरूप दी जाती हैं।
यूपी के 19 विश्वविद्यालयों को A+ और A++ ग्रेड प्रदेश में उच्च शिक्षा की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि यूपी के 19 राज्य विश्वविद्यालयों ने नैक (NAAC) मूल्यांकन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए A+ और A++ ग्रेड हासिल किया है। ये विश्वविद्यालय अब राष्ट्रीय (NIRF) और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी अपनी जगह बना रहे हैं। उन्होंने शोध और नवाचार (Research and Innovation) को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उसे व्यावहारिक और समाजोपयोगी बनाने पर जोर दिया।
दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं: योगेंद्र उपाध्याय समारोह में उपस्थित प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत का मतलब शिक्षा का अंत नहीं है, बल्कि यह नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। युवाओं को नकारात्मक ताकतों से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
Sabse pehle comment karne wale banein.