उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) जनपद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव केलनपुर में एक 50 वर्षीय किसान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। किसान का खून से लथपथ शव गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर रास्ते पर उनके ही ट्रैक्टर की सीट पर पड़ा मिला। किसान के शरीर पर गोली लगने के दो निशान पाए गए हैं। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस हत्यारों और वारदात के पीछे की वजह तलाशने में जुट गई है।

देर रात तक घर न लौटने पर शुरू हुई थी तलाश जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान केलनपुर निवासी विजयपाल सिंह (पुत्र रोहतास) के रूप में हुई है। बुधवार शाम करीब 4 बजे विजयपाल सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर खेतों की जुताई करने के लिए घर से निकले थे। जब शाम 7 बजे तक वह वापस नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी गीता ने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों और ग्रामीणों ने रात में ही उनकी तलाश शुरू कर दी।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

ट्रैक्टर की सीट पर मिला शव, पास पड़ी थी एक गोली तलाश करते हुए परिजन जब गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर केलनपुर से रामपुर नजराना जाने वाले मार्ग पर पहुंचे, तो वहां विजयपाल का ट्रैक्टर खड़ा मिला। परिजन जब पास गए तो देखा कि विजयपाल सिंह का शव ट्रैक्टर की सीट पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उनके शरीर पर गोली लगने के दो स्पष्ट निशान थे। मौके पर जांच के दौरान ट्रैक्टर के पास एक कारतूस भी गिरा हुआ पाया गया। वारदात की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

तीन माह पहले हुई थी एक बेटे की दर्दनाक मौत गांव वालों के मुताबिक, मृतक विजयपाल सिंह के पास करीब 45 बीघा कृषि भूमि है। उनके परिवार में दो बेटे थे, जिनमें से एक बेटा सशस्त्र सीमा बल (SSB) में जवान है और वर्तमान में लखनऊ में तैनात है। वहीं, उनके दूसरे बेटे की करीब तीन महीने पहले ही एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। एक बेटे को खोने के गम से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि अब पिता की हत्या से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

एसपी ग्रामीण का बयान और पुलिस कार्रवाई घटना के संबंध में बिजनौर के एसपी ग्रामीण गौतम राय ने बताया कि रात करीब 2 बजे ग्राम प्रधान के माध्यम से सूचना मिली थी कि नहर के पास रास्ते में ट्रैक्टर पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें