Meerut Police Encounter में शनिवार तड़के हस्तिनापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मवाना-हस्तिनापुर बॉर्डर पर हुई एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संयुक्त कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग घटनाक्रम के अनुसार, पुलिस टीम मवाना-हस्तिनापुर बॉर्डर पर रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के दावे के अनुसार, आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए।
जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को लगी गोली बदमाशों की फायरिंग के बाद हस्तिनापुर पुलिस, मवाना पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी शिवम (उर्फ शुभम उर्फ भगत उर्फ बारवी) के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसका दूसरा साथी कोशेन्द्र (उर्फ गुल्लू) मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
13 सितंबर को हुई थी बुजुर्ग महिला की हत्या गौरतलब है कि 13 सितंबर की सुबह करीब 5:15 बजे हस्तिनापुर के ग्राम गणेशपुर में एक हत्या की वारदात हुई थी। सुरेश चंद की पत्नी विमला देवी सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं। तभी अज्ञात हमलावर ने उनके सिर पर ईंट से वार कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी महिला के गले से सोने का ओम, कानों की सोने की बालियां, पैरों की पायल और एक कीपैड मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस तभी से इन आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›अवैध हथियार और लूटे गए जेवर बरामद गिरफ्तार किए गए घायल आरोपी शिवम के पास से पुलिस ने .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही से वारदात में लूटे गए दो मोबाइल फोन, एक जोड़ी पाजेब (पायल) और एक जोड़ी कान के कुंडल भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों से उनके आपराधिक इतिहास और वारदात के अन्य तथ्यों को लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Sabse pehle comment karne wale banein.