उत्तर प्रदेश के मेरठ में पारिवारिक कलह के चलते एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। Meerut Suicide Case में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पटेलपुरी निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता के इकलौते बेटे प्रबल कुमार गुप्ता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पत्नी के साथ चल रहे विवाद के बाद रविवार रात इलाज के दौरान प्रबल की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता राजीव गुप्ता को भी गहरा सदमा लगा और उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
महिला थाने में काउंसलिंग और अभद्रता का आरोप जानकारी के अनुसार, प्रबल की शादी 2 नवंबर 2025 को टीपीनगर थाना क्षेत्र के ऋषिनगर निवासी स्नेहा गुप्ता से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच तनाव और विवाद चल रहा था। इसी मामले को सुलझाने के लिए शनिवार को मेरठ के महिला थाने में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई थी। परिजनों का आरोप है कि काउंसलिंग के दौरान वहां मौजूद एक महिला दरोगा और सिपाही ने पत्नी का पक्ष लिया। उन्होंने प्रबल पर अनुचित दबाव बनाया और उसके साथ कथित तौर पर अभद्रता भी की, जिससे वह काफी आहत था।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶रास्ते में खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रबल अपनी स्कूटी लेकर घर से निकला था। रास्ते में ही उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। बाद में वह सदर थाना क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिला। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे कंकरखेड़ा स्थित कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुभारती अस्पताल रेफर कर दिया। वहां रविवार रात इलाज के दौरान प्रबल ने दम तोड़ दिया।
8 मिनट के वीडियो में ससुराल पक्ष पर आरोप जहर खाने के दौरान प्रबल ने 8 मिनट 6 सेकंड का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इस वायरल वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी स्नेहा गुप्ता, ससुर राजन गुप्ता, साले सार्थक गुप्ता और ताई रीना गुप्ता सहित अन्य रिश्तेदारों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही, उसने महिला थाने में पुलिस द्वारा की गई कथित प्रताड़ना का भी जिक्र किया है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक और स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
सदमे में पिता को आया हार्ट अटैक परिवार में इकलौते बेटे की मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इस बड़े सदमे को भाजपा नेता राजीव गुप्ता बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अब वायरल वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Sabse pehle comment karne wale banein.