बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) मीडिया की एक रिपोर्ट पर बुरी तरह भड़क गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर मीडिया के एक वर्ग पर उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश करने और उनका निरादर करने का गंभीर आरोप लगाया है। बिग बी ने चेतावनी भरे लहजे में यहां तक लिख दिया कि उनके 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जो एक इशारे पर उनके लिए तैयार बैठे हैं।
क्या है पूरा मामला?
अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में न्यूज 18 में 30 अक्टूबर को छपी एक हेडलाइन का जिक्र किया। उस हेडलाइन में लिखा था— "अमिताभ बच्चन ने विरोधियों की धमकी पर कसा तंज, क्रिप्टिक पोस्ट लिखकर निकाली भड़ास- 'जाओ, ले आओ अपने हाथी घोड़े।"'
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶टी 5903{आई)
कृष्ण कन्हैया के लिए, प्रार्थना स्वरूप, अक्सर उचारण करते है -
" हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की "
और मीडिया उसका निरादर करके, अपना प्रचार करने के लिए, छापता है, 'देखिए ये अमिताभ अपने विरोधियों को चुनौती दे रहा है, की, 'ले आओ हाथी घोड़ा ' हम अपने हथियारों से…— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 1, 2026
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
इस पर भड़कते हुए अमिताभ बच्चन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह पंक्तियां भगवान श्री कृष्ण के संदर्भ में लिखी थीं। उन्होंने लिखा, "कृष्ण कन्हैया के लिए, प्रार्थना स्वरूप, अक्सर उच्चारण करते हैं- 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की'। और मीडिया उसका निरादर करके, अपना प्रचार करने के लिए छापता है कि 'देखिए ये अमिताभ अपने विरोधियों को चुनौती दे रहा है...'"
🏪 आपके शहर के ऑफर
बिग बी ने आगे अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "सुन लो कान फाड़ के मीडिया वालो। 50 मिलियन की आबादी है हमारे फॉलोवर्स की मीडिया वालो। जिस दिन हमने इशारा किया, तो उनमें से केवल 10 प्रतिशत ही ठोकने के लिए तैयार बैठे हैं।" पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा कि अपनी पीड़ा का अधिकार केवल उनका है और वह मीडिया के लायक नहीं है।
बुलेटप्रूफ शील्ड की आड़ में हुई फैंस से मुलाकात
एक तरफ जहां मीडिया विवाद गरमाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हाल ही में लॉरेंस गैंग का टारगेट होने और जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उनके बंगले 'जलसा' के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है।
हर रविवार की तरह इस रविवार भी अमिताभ बच्चन अपने प्रशंसकों से मिलने बाहर आए, लेकिन इस बार उन्हें बुलेटप्रूफ ग्लास (Bulletproof Shield) की आड़ में खड़ा किया गया था। इस दौरान उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी पीछे खड़े होकर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहे थे। पुलिसकर्मी भी बैरिकेड्स के पास पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।
डॉक्टरों ने दी है आराम की सलाह
तबीयत को लेकर भी बिग बी ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर जानकारी दी थी कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक पूरा आराम करने और अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। हालांकि, तमाम शारीरिक परेशानियों और सुरक्षा के कड़े पहरे के बावजूद उन्होंने अपने फैंस से मिलने की पुरानी परंपरा को नहीं तोड़ा और जलसा के बाहर आकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
Sabse pehle comment karne wale banein.