उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले से एक हैरान कर देने वाली और स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार (Muzaffarnagar Reliance Smart Bazaar) से खरीदी गई एक ब्रांडेड चॉकलेट में कथित तौर पर कीड़े निकलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीड़ित ग्राहक का आरोप है कि इस चॉकलेट को खाने के बाद उनके बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्टोर से चॉकलेट के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶चॉकलेट खाते ही बच्चों को होने लगी खांसी
मामला नई मंडी क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी (Adarsh Colony) रिंग रोड स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार का है। शिकायतकर्ता अमजद सैफी ने बताया कि उन्होंने रविवार शाम को स्टोर से अपने बच्चों के लिए चॉकलेट खरीदी थी। रात को जब बच्चों ने घर पर वह चॉकलेट खाई, तो उन्हें अचानक खांसी होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
बच्चों की हालत देख अमजद सैफी ने बची हुई चॉकलेट को पूरी तरह से खोलकर चेक किया, तो उसके अंदर रेंगते हुए कीड़े दिखाई दिए (Worms in Chocolate)। अमजद ने तुरंत बच्चों को बाकी चॉकलेट खाने से रोक दिया और सबूत के तौर पर कीड़े वाली चॉकलेट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›स्टोर पर हंगामा: "दूसरे पैकेट खुलवाने पर भी मिले कीड़े"
घटना के बाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे अमजद सैफी अन्य स्थानीय लोगों के साथ शिकायत लेकर दोबारा रिलायंस स्मार्ट बाजार पहुंचे। अमजद का दावा है कि उनके सामने जब स्टोर में रखे अन्य चॉकलेट के पैकेट और डिब्बियां खुलवाकर जांच कराई गई, तो उनमें से कई अन्य चॉकलेट्स में भी कीड़े और फंगस मिली।
🏪 आपके शहर के ऑफर
अमजद ने स्टोर प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, "शिकायत के बावजूद स्टोर मैनेजर बात करने के लिए नीचे नहीं आए और पूरे मामले में टालमटोल की गई।" उन्होंने बताया कि बच्चों की तबीयत अभी भी ठीक नहीं है और वे उन्हें डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं।
मैनेजर की सफाई: 'वह कीड़े नहीं, व्हाइट टेक्सचर था'
स्टोर प्रबंधन ने पीड़ित के दावों को खारिज किया है। रिलायंस स्मार्ट बाजार के डिपार्टमेंट मैनेजर सचिन सिंह (Manager Sachin Singh) ने अपनी सफाई में कहा कि, "चॉकलेट में कोई कीड़े नहीं थे। तापमान में बदलाव के कारण चॉकलेट पर व्हाइट टेक्सचर (सफेद धब्बे) आ गए थे, जिसे ग्राहक ने देखने में कीड़ा समझ लिया।"
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join ›पुलिस ने शिकायत लेने से किया इनकार, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल
घटना के बाद अमजद सैफी नई मंडी कोतवाली पुलिस के पास भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए शिकायत लेने से इनकार कर दिया कि यह मामला सीधे तौर पर खाद्य सुरक्षा विभाग से जुड़ा है।
हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तुरंत स्टोर का दौरा किया। असिस्टेंट कमिश्नर (फूड) अर्चना धिरान ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत वाली चॉकलेट के बैच का सैंपल (Chocolate Samples) लेकर विस्तृत जांच के लिए सरकारी लैब में भेज दिया गया है।
अब चॉकलेट के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी कि उसमें कीड़े थे या नहीं, और उसी रिपोर्ट के आधार पर रिलायंस स्मार्ट बाजार के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
Sabse pehle comment karne wale banein.