उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) के डायल-112 (UP-112) कंट्रोल रूम पर आई एक फोन कॉल ने पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। CM Yogi Adityanath Threat का यह मामला आगरा से जुड़ा है, जहां एक बर्खास्त फायरमैन ने फोन कर खुलेआम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मठ में आग लगाने की धमकी दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंभीर धमकी के कुछ ही समय बाद, आरोपी युवक आगरा के न्यू आगरा थाने में थाना प्रभारी को दीवाली की मिठाई देने पहुंच गया और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऑडियो में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का दावा इस पूरे विवाद के केंद्र में शिकोहाबाद का रहने वाला बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर है। घटना के अनुसार, जितेंद्र का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह 112 पर मौजूद यूपी पुलिस की महिला कर्मचारी से बात कर रहा है। वह फोन पर कहता है, "मुझे निर्धारित अवधि में जांच आख्या (रिपोर्ट) प्राप्त नहीं हुई, तो मैं योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मठ में जाकर आग लगा दूंगा।"

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

महिला कर्मचारी द्वारा ऐसा कोई गलत कदम न उठाने की समझाइश देने पर जितेंद्र ने जवाब दिया, "मैं क्या करूं? रिफाइनरी के प्रवीण तिवारी मुझे गलत कदम उठाने पर विवश कर रहे हैं। आप मेरी बात को रिकॉर्ड करिए। मैं 112 पुलिस को यह नहीं बताऊंगा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य भी हूं।" उसने आगे कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता भी है और उसे कानून तोड़ने पर मजबूर न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी के बाद न्यू आगरा थाने में बांटी मिठाई गोरखनाथ मठ को लेकर इतनी गंभीर धमकी देने के बाद जितेंद्र राठौर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो में वह आगरा के न्यू आगरा थाने के बाहर मिठाई का डिब्बा लिए खड़ा नजर आता है। वह कैमरे के सामने कहता है, "मैं फायर फाइटर जितेंद्र राठौर। इस थाने में मेरे ऊपर नकल माफिया आलोक उपाध्याय द्वारा बलात्कार का आरोप लगाया गया। मैं थानाध्यक्ष महोदय को दीपावली की शुभकामनाएं देने जा रहा हूं।"

इसके बाद वह वीडियो बनवाते हुए थाना प्रभारी के कक्ष में प्रवेश करता है। थाना प्रभारी इशारों में वीडियो बंद करने को कहते हैं, लेकिन वह कहता है, "कैमरामैन वीडियो बंद नहीं होना चाहिए।" इसके बाद वह हंसते हुए थाना प्रभारी को मिठाई का डिब्बा थमाता है और 'हैप्पी दीवाली सर' बोलकर वापस आ जाता है।

कौन है बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर? जितेंद्र राठौर मूल रूप से शिकोहाबाद का निवासी है और पहले फायर सर्विस में फायरमैन के पद पर तैनात था। पुलिस विभाग के मुताबिक, जितेंद्र को लगातार अनुशासनहीनता, अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणियां करने और बिना अनुमति के सरकारी वर्दी में प्रदर्शन करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

इससे पहले वर्ष 2024 में दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामले में न्यू आगरा थाने में जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद उसे निलंबित किया गया था। वहीं, जितेंद्र का दावा है कि उसने 12 फरवरी 2024 को एक शिक्षा माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसी माफिया ने 9 जुलाई 2024 को अपनी बेटी को आगे कर उस पर फर्जी रेप केस दर्ज करवा दिया। उसका कहना है कि जिस दिन की घटना बताई गई है, उस दिन वह महाराजगंज में ऑन ड्यूटी था।

कचहरी में कॉकरोच बनकर किया था प्रदर्शन हाल ही में सोमवार को जितेंद्र राठौर ने फायर सर्विस की वर्दी पहनकर, मुंह पर काली पॉलीथिन लगाकर और कॉकरोच की तरह रेंगते हुए दीवानी कचहरी पहुंचकर प्रदर्शन किया था। उसके हाथ में अखबारों की कटिंग थी और वह मुख्यमंत्री से पिछले दो साल से न्याय की गुहार लगा रहा था। फिलहाल, CM Yogi Adityanath Threat से जुड़े 112 कॉल वाले मामले और थाने में मिठाई बांटने के वायरल वीडियो की पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें