जयपुर के रायसर में एक भीषण Jaipur Road Accident हुआ है, जिसमें उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी चार यूट्यूबरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के समय ये सभी युवक राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर से एकादशी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करके अपने घर आगरा लौट रहे थे।
कौन थे मृतक और घायल? पुलिस जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अतुल वार्ष्णेय (निवासी कटरा वजीर खां, रामबाग), मुकुल जायसवाल, रूपेश जाटव और शिवा सिंह (निवासी कालिंदी विहार, आगरा) के रूप में हुई है। वहीं, इस हादसे में नुनिहाई निवासी राहुल शर्मा और बल्केश्वर निवासी अर्पित बंसल घायल हुए हैं। अतुल के भाई रोहित ने बताया कि सभी युवक पेशे से फोटोग्राफर थे और यूट्यूब पर 'वेडिंग हाईलाइट स्टूडियो' नाम से एक चैनल चलाते थे। इस चैनल पर वे मुख्य रूप से धार्मिक आयोजनों का लाइव प्रसारण करते थे।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶रात 1 बजे किया था खाटू श्याम से लाइव प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अतुल और उनके साथी 21 नवंबर की शाम आठ बजे अपने भाई आकाश की कार से खाटू श्याम के लिए रवाना हुए थे। गुरुवार रात करीब एक बजे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर खाटू श्याम में एकादशी का लाइव प्रसारण किया था। मंदिर में दर्शन और प्रसारण पूरा होने के बाद उन्होंने रात में परिजनों को फोन कर शुक्रवार सुबह 10 बजे तक आगरा पहुंचने की बात कही थी, लेकिन रास्ते में ही यह Jaipur Road Accident हो गया।

पुलिस ने दी हादसे की सूचना शुक्रवार सुबह 7 बजे जयपुर पुलिस ने परिजनों को फोन पर इस दुखद हादसे की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवारों में मातम छा गया और परिजन तुरंत जयपुर के रायसर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार रात करीब आठ बजे चारों शव परिजनों को सौंप दिए। घायल राहुल और अर्पित को भी इलाज के लिए आगरा लाया जा रहा है।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर

पिता की राह देखती रहीं बेटियां हादसे की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मृतक अतुल वार्ष्णेय अपने पीछे पत्नी सिम्मी और तीन बेटियों (रूद्रांशी, ख्याति और तृषा) को छोड़ गए हैं। शुरुआती झटके से बचाने के लिए परिजनों ने बुजुर्ग माता-पिता को केवल अतुल के घायल होने की जानकारी दी थी। इसी तरह, शिवा सिंह, रूपेश और मुकुल के परिजनों को भी घटना की पूरी जानकारी धीरे-धीरे दी गई।
Sabse pehle comment karne wale banein.