पटना का मुसल्लहपुर हाट और कदमकुआं इलाका, जो देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है, इन दिनों शिक्षा के बजाय वर्चस्व और विवाद का अखाड़ा बन चुका है। इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 2 जून की रात करीब 10 बजे हुई। पटना स्थित 'खान ग्लोबल स्टडीज' (खान सर की कोचिंग) पर अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
आरोप है कि 20 से 25 लोगों की भीड़ ने कोचिंग परिसर में घुसकर जमकर पत्थरबाजी की, खान सर के पोस्टर और बैनर फाड़ दिए और वहां मौजूद गार्ड को सड़क पर घसीटकर बेरहमी से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही खान सर मौके पर पहुंचे। उस रात की अफरातफरी के बीच शुरुआत में यह दावा किया गया कि हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की है। हालांकि, बाद में खान सर ने इस फायरिंग वाले बयान से दूरी बना ली। इस हमले के बाद खान सर की ओर से स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान 'ज्ञान बिंदु' पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n

कहानी में ट्विस्ट: 4 जून को सामने आया फायरिंग का वीडियो

\r\n\r\n
पुलिस जब 2 जून की घटना की जांच कर ही रही थी कि 4 जून को सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने पूरे मामले की दिशा ही बदल दी। इस सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों के बजाय खान सर के ही दो बॉडीगार्ड्स कोचिंग के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए नजर आए।
\r\n\r\n

 फायरिंग मामले में पटना पुलिस ने खान सर के 2 गार्ड को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
वीडियो के सामने आते ही पटना पुलिस हरकत में आई। पुलिस की एक टीम तुरंत खान सर की कोचिंग पर पहुंची और दोनों गार्ड्स को कदमकुआं थाने लेकर आई। लगभग 3 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिसिया पूछताछ में दोनों गार्ड्स ने कबूल किया कि उन्होंने यह फायरिंग खान सर के कहने पर ही की थी। इस बयान ने सीधे तौर पर खान सर को इस पूरे आपराधिक कृत्य के घेरे में ला खड़ा किया।
\r\n\r\n

 ज्ञान बिंदु कोचिंग की टीम ने वीडियो जारी किया है इसमें खान सर के गार्ड फायरिंग करते दिख रहे हैं।

\r\n\r\n

खान सर पर FIR और पुलिस की सख्त कार्रवाई

\r\n\r\n
बॉडीगार्ड्स के इस चौंकाने वाले बयान के बाद पटना पुलिस ने मामले में सख्ती दिखाई। कदमकुआं थाने में दर्ज नई FIR में खान सर (फैसल खान) को नामजद आरोपी बनाया गया है। उनके खिलाफ हत्या की कोशिश (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट (Arms Act) जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
अब पुलिस की कई टीमें पटना और उसके आसपास के इलाकों में खान सर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी (Red) कर रही हैं। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद हथियारों और गोलियों के खोखों को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) जांच के लिए भेज दिया है ताकि यह साबित किया जा सके कि वीडियो में दिख रहे हथियारों से ही गोलियां चली थीं। इस बीच, खान सर के बचाव के लिए वकीलों की एक टीम उनकी कोचिंग पर पहुंच चुकी है। कोचिंग से एक काले शीशे वाली स्कॉर्पियो को निकलते हुए भी देखा गया है, जिसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

खान सर का पलटवार और 'सेल्फ डिफेंस' का दावा

\r\n\r\n
इस पूरे बवाल के बीच खान सर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने अपने ऊपर दर्ज हुई FIR को लेकर कहा, "मुझे इस FIR की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा है, तो मैं पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करूंगा।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
अपने गार्ड्स द्वारा की गई फायरिंग को सही ठहराते हुए खान सर ने कहा कि यह कोई जानलेवा हमला नहीं था, बल्कि 'सेल्फ डिफेंस' (आत्मरक्षा) में उठाया गया कदम था। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा, "हमले वाले दिन मारपीट हो रही थी। मुझे पता था कि पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती। जब तक पुलिस नहीं आई थी, तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था? गार्ड हम इसीलिए रखते हैं ताकि समय पड़ने पर लोगों की जान बचाई जा सके। हमारे गार्ड्स ने किसी व्यक्ति पर निशाना साधकर फायरिंग नहीं की थी।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
गौरतलब है कि हमले के तुरंत बाद खान सर ने पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर तारीफ की थी, लेकिन अब वे पुलिस के लेट पहुंचने की बात कह रहे हैं, जो उनके बयानों में एक बड़ा विरोधाभास दिखाता है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

क्लासरूम से छात्रों को संदेश: "मैं विद्या की कसम खाता हूं"

\r\n\r\n
कानूनी शिकंजे के बीच खान सर ने अपने छात्रों के बीच जाकर अपना पक्ष रखा। उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह क्लासरूम में बच्चों को सीसीटीवी फुटेज दिखा रहे हैं। वीडियो में वह समझा रहे हैं कि कैसे 20-25 लोगों ने उनके गार्ड को बेरहमी से पीटा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
उन्होंने छात्रों से भावुक अपील करते हुए कहा, "मूल मुद्दे से भटकाया जा रहा है। जिस व्यक्ति ने गार्ड को पीटा और उसे लेकर गया, उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है।" वह क्लासरूम में एक किताब उठाते हैं और कहते हैं, "मैं विद्या की कसम खाकर कहता हूं कि उस दिन हमारी तरफ से जानबूझकर कोई फायरिंग नहीं की गई थी।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को आगाह करते हुए कहा कि अगर यह साजिश सफल हो गई और 'खान ग्लोबल स्टडीज' बंद हो गया, तो पटना के बाकी कोचिंग संस्थान अगले 6 महीनों में अपनी फीस बढ़ाकर एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक कर देंगे। खान सर ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद केवल कम फीस में अच्छी शिक्षा देना है, पैसा कमाना नहीं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

रौशन आनंद की गिरफ्तारी और छात्रों का महा-आंदोलन

\r\n\r\n
इस विवाद का दूसरा पहलू प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान 'ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी' से जुड़ा है। खान सर की ओर से दर्ज कराई गई FIR के आधार पर 3 जून को पुलिस ने ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों (अभिषेक और गौरव) को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया है। जेल जाने से पहले रौशन आनंद ने चिल्लाते हुए कहा था कि उन्हें एक गहरी साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया गया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
रौशन सर की इस गिरफ्तारी ने पटना के छात्रों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। गुरुवार को ज्ञान बिंदु अकादमी के समर्थन में करीब 5,000 से अधिक छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों का यह हुजूम एनआईटी मोड़ से शुरू होकर करगिल चौक तक पहुंचा। हाथों में बैनर और मोमबत्तियां लिए ये छात्र रौशन आनंद के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
प्रदर्शनकारी छात्रों का सीधा सवाल पटना पुलिस प्रशासन से था: "जब फायरिंग खान सर के गार्ड्स ने की है और वीडियो में सब साफ दिख रहा है, तो अब तक खान सर की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? रौशन सर को बिना पुख्ता सबूत के जेल क्यों भेजा गया?" छात्रों के इस भारी विरोध प्रदर्शन ने पुलिस और प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई न करने का भारी दबाव बना दिया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

आगे क्या? पटना के एजुकेशन हब पर मंडराता संकट

\r\n\r\n
पटना का कोचिंग बाजार, जो हर साल लाखों छात्रों का भविष्य गढ़ता है, अब इन दो दिग्गज शिक्षकों की आपसी लड़ाई का गवाह बन रहा है। एक तरफ खान सर हैं, जिनकी लोकप्रियता पूरे देश में है, और दूसरी तरफ रौशन आनंद हैं, जिनका भी छात्रों के बीच एक बड़ा प्रभाव है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इस घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि उस सुरक्षित माहौल को भी ठेस पहुंचाई है जिसकी उम्मीद में दूर-दराज के गांवों से छात्र पटना पढ़ने आते हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस की FSL रिपोर्ट क्या साबित करती है और खान सर की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन अगला क्या कदम उठाता है। क्या इस 'कोचिंग वॉर' का अंत कानूनी लड़ाई पर होगा, या इसका सीधा नुकसान उन लाखों छात्रों को उठाना पड़ेगा जो अपने सुनहरे भविष्य का सपना लेकर इन संस्थानों की चौखट तक पहुंचते हैं? यह सवाल फिलहाल हर उस छात्र के मन में है जो इस वक्त पटना में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें