UP Power Cut News: उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारों को लेकर सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेशवासियों को दशहरा, दीपावली और अन्य मुख्य त्योहारों पर बिजली कटौती (Power Cut) का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि त्योहारों के दौरान प्रदेश के सभी गांवों और शहरों में निर्बाध, सुरक्षित और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस फैसले से घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी रहेगी और त्योहारों का उत्साह दोगुना हो जाएगा।

​मुख्यमंत्री के निर्देश पर यूपीपीसीएल सतर्क

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम ने सभी जनपदों के अधिकारियों को बिजली उपकरणों के अनुरक्षण (Maintenance) और आपूर्ति की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए हैं। बिजलीकर्मी रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान भी पूरी तत्परता के साथ लाइनों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में जुटे हुए हैं, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।

​विद्युत सुरक्षा पर विशेष जोर

त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए विभाग विशेष एहतियात बरत रहा है। यूपीपीसीएल की टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रामलीला स्थलों, दशहरा मेलों, शोभायात्राओं और मूर्ति विसर्जन यात्राओं के मार्गों का निरीक्षण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Power Cut News: यूपी वालों के लिए खुशखबरी! दशहरा-दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली, गांव से लेकर शहर तक 24 घंटे सप्लाई के निर्देश
  • ​झूलते तारों की मरम्मत: इन मार्गों के आसपास लटकते, ढीले या झूलते बिजली के तारों को तत्काल कसा जाए।
  • ​पोल और ट्रांसफार्मर: झुके हुए विद्युत पोलों को सीधा किया जाए और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षित घेराबंदी (Fencing) सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता और श्रद्धालु सुरक्षित रहें।

​उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: एमडी यूपीपीसीएल

यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक (MD) नीतीश कुमार ने बताया कि प्रदेशवासियों को दशहरा, दीपावली सहित सभी त्योहारों पर निर्बाध, सुरक्षित और सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अभियंताओं और अधिकारियों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी दिन-रात विद्युत आपूर्ति की निगरानी करेंगे, ताकि त्योहारी सीजन में प्रदेश के किसी भी उपभोक्ता को कोई असुविधा न हो।

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें