उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम निराना निवासी 32 वर्षीय मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आतिफ ने रुड़की के पिरान कलियर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। आतिफ इंस्टाग्राम पर रील्स बनाता था और उसके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद पहुंचा था रुड़की प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतिफ मुजफ्फरनगर में किराए का कमरा लेकर रहता था। बताया जा रहा है कि वहां उसकी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हो गई थी। इस विवाद के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे आतिफ तनाव की स्थिति में रुड़की के पिरान कलियर पहुंचा और वहां एक गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर ले लिया।

वीडियो कॉल पर उठाया खौफनाक कदम गुरुवार सुबह करीब 5 बजे आतिफ की गर्लफ्रेंड ने उसे वीडियो कॉल की। बातचीत के दौरान ही आतिफ ने कथित तौर पर कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान देने की धमकी दी और देखते ही देखते यह खौफनाक कदम उठा लिया। हालात बिगड़ते देख युवती ने तुरंत दूसरे मोबाइल फोन से आतिफ के भाई को वीडियो कॉल की और उसे आतिफ को फंदे पर लटकते हुए लाइव दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के स्क्रीनशॉट से हरकत में आया परिवार और पुलिस इस खौफनाक मंजर को देखकर आतिफ के भाई ने वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट लिया और तुरंत परिजनों को भेज दिया। खबर मिलते ही बदहवास परिजन पिरान कलियर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी।

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel

परिजनों की सूचना और लोकेशन के आधार पर पुलिस तत्काल गेस्ट हाउस के कमरे में पहुंची। अंदर आतिफ का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

पिरान कलियर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मौत की असल परिस्थितियां अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण साफ हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें