उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले के कंकरखेड़ा इलाके में गुरुवार (5 नवंबर 2026) रात उस समय भारी तनाव और हंगामा (Controversy) खड़ा हो गया, जब एक नेपाली मूल की युवती का निकाह दूसरे समुदाय के युवक के साथ कराया जा रहा था। निकाह से ठीक पहले हिंदू संगठनों (Hindu Outfits) के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

हंगामे की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा थाने की पुलिस (UP Police) तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने डीजे, हल्दी और मंढे की रस्मों के बीच हस्तक्षेप करते हुए निकाह को रुकवा दिया और युवक-युवती दोनों को अपनी सुरक्षा में थाने ले आई, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

डीजे बज रहा था, चल रही थीं हल्दी और मंढे की रस्में

यह पूरा मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सैनिक विहार फेस-1 (Sainik Vihar) के ए-ब्लॉक का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां किराये के मकान में रहने वाला आसिफ पुत्र इस्माइल (Asif Ismail) नामक युवक नेपाली मूल की एक युवती से निकाह (Marriage) करने की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार रात निकाह होना तय था। मकान के बाहर डीजे (DJ) बज रहा था, टेंट लगा हुआ था और खुशी का माहौल था। निकाह से पहले की सभी रस्में जैसे हल्दी और मंढा पूरी हो चुकी थीं। मेहमानों की आवाजाही जारी थी, तभी इलाके में यह खबर फैल गई कि एक हिंदू नेपाली युवती का निकाह दूसरे समुदाय के युवक से कराया जा रहा है।

हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण का आरोप

मामले की भनक लगते ही अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन और हिंदू रक्षा दल (Hindu Raksha Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवती को बहला-फुसलाकर लाया गया है और उसका जबरन धर्म परिवर्तन (धर्मांतरण) कराकर यह निकाह कराया जा रहा है। विरोध कर रहे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों में रवि पाल, कमल, उत्तम शर्मा, सुजल गुर्जर और शिव कुमार समेत कई अन्य लोग शामिल थे, जिन्होंने कार्यक्रम स्थल पर जमकर नारेबाजी की।

होटल में साथ काम करते थे दोनों, 10 दिन से लिव-इन में थे

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसिफ और नेपाली युवती दोनों एक ही होटल में साथ काम करते हैं। यहीं उनकी जान-पहचान हुई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि नेपाली युवती पिछले करीब 10 दिनों से आसिफ के साथ उसके इसी किराये के मकान में लिव-इन (Live-in) में रह रही थी।

पुलिस ने रुकवाया निकाह, दुबई में बैठे भाई से की बात

मौके पर हंगामे और बवाल की स्थिति को देखते हुए कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला। पुलिस ने तुरंत कार्यक्रम को बंद करवा दिया और युवक व युवती दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित थाने ले आई।

थाने में पुलिस दोनों से उनके रिश्ते, धर्म और निकाह को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि उन्होंने युवती के परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया है और दुबई (Dubai) में काम करने वाले युवती के सगे भाई से फोन पर बात भी की है। पुलिस इस पूरे मामले की कानूनी और सामाजिक पहलुओं से जांच कर रही है, उसके बाद ही आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें