देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में एक बार फिर बम धमाकों की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के जुहू स्थित प्रसिद्ध बंगले 'जलसा' (Jalsa), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी (Bomb Threat) वाला एक खौफनाक ईमेल पुलिस को मिला है। इस धमकी भरे ईमेल के सामने आने के बाद पूरी मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट (High Alert) पर आ गई हैं।

चप्पे-चप्पे पर तलाशी, नहीं मिली कोई संदिग्ध चीज

अधिकारियों के अनुसार, ईमेल मिलते ही मुंबई पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और अन्य विशेष सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। अमिताभ के बंगले 'जलसा', बॉम्बे हाईकोर्ट और BSE की इमारतों के आसपास बड़े पैमाने पर सघन तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया गया।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

राहत की बात यह रही कि घंटों चली कड़ी चेकिंग के बाद भी पुलिस टीम को कहीं से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री (Explosives) बरामद नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर पुलिस (Cyber Police) की टीम अब उस अज्ञात व्यक्ति के IP एड्रेस को ट्रेस करने में जुटी है, जिसने यह धमकी भरा ईमेल या संदेश भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 अक्टूबर को भी आई थी धमकी, ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र

यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन या उनके बंगले को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले 23 अक्टूबर 2026 को भी मुंबई की मेयर रितु तावड़े (Mayor Ritu Tawde) को एक ऐसा ही धमकी भरा ईमेल मिला था।

उस ईमेल में सीधे तौर पर अमिताभ बच्चन और मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को जान से मारने की धमकी दी गई थी। ईमेल में चेतावनी दी गई थी कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बच्चन के बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। भेजने वाले ने यह भी लिखा था कि यह हमला 1984 के 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' (Operation Blue Star) का बदला होगा। इस विवादित मेल में खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे गए थे।

'दिलजीत ने पैर छुए, इसलिए उसे भी मारेंगे'

23 अक्टूबर वाले ईमेल में 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए दिलजीत दोसांझ को भी निशाने पर लिया गया था। धमकी देने वाले ने लिखा था, "दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे, इसलिए उस पर भी हमला किया जाएगा। 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स (Mahalaxmi Race Course) में एक आत्मघाती हमले में उड़ा दिया जाएगा।"

इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस की डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने बीएमसी मुख्यालय, मेयर और डिप्टी मेयर कार्यालय सहित विभिन्न चैंबर्स की गहन तलाशी ली थी।

18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर भी हो चुकी है फायरिंग

मुंबई में बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं इसलिए भी बढ़ गई हैं क्योंकि हाल ही में 18 अक्टूबर को मशहूर एक्शन अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर जानलेवा फायरिंग की घटना हो चुकी है। टाइगर जुहू इलाके में फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, तभी उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थीं। हालांकि, टाइगर को कोई गोली नहीं लगी, लेकिन उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल, अमिताभ बच्चन और उनके परिवार की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें