उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) का प्रमुख व्यापारिक केंद्र बेगम पुल बाजार दीपावली के पावन पर्व पर रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी से जगमगा उठा है। शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को Meerut Begum Pul Diwali Lighting और महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बेगम पुल व्यापार संघ द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और बाजार की आकर्षक साज-सज्जा का विधिवत उद्घाटन हुआ।

सीडीओ नूपुर गोयल ने किया नारी शक्ति का सम्मान कार्यक्रम के प्रथम चरण में 'महिला सम्मान समारोह' का आयोजन हुआ, जिसकी मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्रीमती नूपुर गोयल रहीं। उन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खेल, शिक्षा, फैशन और समाज सेवा से जुड़ी कई विभूतियों को सम्मानित किया गया:

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

वीवीआईपी अतिथियों ने किया लाइटों का उद्घाटन महिला सम्मान समारोह के उपरांत बेगम पुल बाजार में व्यापार संघ द्वारा शुरू की गई दीपावली लाइट की भव्य परंपरा का औपचारिक उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में माननीय महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, सीडीओ श्रीमती नूपुर गोयल, स्वयं मीडिया के प्रोपराइटर आशीष गौतम, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा, हर्ष गोयल और पार्षद अजय चंद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

व्यापार संघ के पदाधिकारियों की रही सक्रिय भूमिका इस पूरे विशाल आयोजन को सफल बनाने में बेगम पुल व्यापार संघ के पदाधिकारियों का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम में व्यापार संघ के संरक्षक अनिल मित्तल, रतन सहगल, महेंद्र सचदेवा, अध्यक्षा सुधा सेठ, महामंत्री पुनीत शर्मा, सह-संयोजक राजेश सिंघल, नीरज कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, राजीव सिंघल, आपका बाजार के चेयरमैन अनिल गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता और शशि भूषण माहेश्वरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंत में महामंत्री पुनीत शर्मा ने सभी अतिथियों और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें