उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। Meerut Samreen Murder Case में परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर स्थित प्रेम अस्पताल के पास जंगल में 25 वर्षीय युवती का गला घोंटा हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित गड्ढे वाली मस्जिद निवासी समरीन के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि 6 साल से चले आ रहे प्रेम प्रसंग के बाद युवती की शादी किसी दूसरे युवक से तय होने से खफा होकर उसके प्रेमी फिरोज ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
6 साल पुराना प्रेम संबंध और शादी से नाराजगी पुलिस के अनुसार, समरीन और फिरोज के बीच पिछले छह वर्षों से प्रेम संबंध चल रहे थे और दोनों एक-दूसरे से नियमित बातचीत करते थे। हालांकि, हाल ही में समरीन के परिजनों ने उसकी शादी किसी दूसरे युवक के साथ तय कर दी थी। जब इस बात की जानकारी प्रेमी फिरोज को हुई, तो वह बुरी तरह नाराज हो गया। शादी दूसरी जगह तय होने से गुस्से में आए फिरोज ने समरीन की हत्या करने की खौफनाक साजिश रच डाली।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶जंगल में ले जाकर घोंटा गला, शव छोड़कर फरार आरोप है कि गुरुवार को फिरोज समरीन को झांसा देकर परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास स्थित प्रेम अस्पताल के पास सुनसान जंगल में ले गया। वहां दोनों के बीच शादी को लेकर तीखी बहस और विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि फिरोज ने आपा खो दिया और समरीन का गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फिरोज शव को घने झाड़ियों में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश तेज जंगल में युवती का शव पड़े होने की सूचना राहगीरों द्वारा परतापुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
मेरठ के एसपी सिटी (SP City) विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि समरीन की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज होकर उसके प्रेमी फिरोज पर हत्या करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिरोज की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Sabse pehle comment karne wale banein.