धामपुर (बिजनौर). उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित प्रसिद्ध धामपुर शुगर मिल परिसर में मंगलवार (27 अक्टूबर 2026) को 'इंटर यूनिट क्रिकेट टूर्नामेंट' का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। Dhampur Sugar Mill Cricket Tournament में विभिन्न इकाइयों के बीच खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबलों के बाद धामपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

चेयरमैन और प्रबंध निदेशकों ने किया भव्य उद्घाटन कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ धामपुर शुगर मिल के चेयरमैन कुंवर अशोक कुमार गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव गोयल एवं ईशान गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और क्रिकेट टूर्नामेंट की मशाल प्रज्वलित कर खेल स्पर्धा की शुरुआत की गई।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

इस प्रतियोगिता में कुल चार इकाइयों—धामपुर, दिल्ली हेड ऑफिस, लखनऊ और रजपुरा की टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन अवसर पर चारों टीमों के कप्तानों (धामपुर के कप्तान आशीष कुमार शर्मा, दिल्ली हेड ऑफिस के कप्तान अक्षत कपूर, लखनऊ के कप्तान सुभाष पांडे और रजपुरा के कप्तान उपेंद्र कुमार तोमर) ने अतिथियों से अपनी-अपनी टीमों का परिचय कराया। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर ओवर तक पहुंचा पहला मुकाबला टूर्नामेंट का पहला उद्घाटन मुकाबला धामपुर और रजपुरा की टीमों के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मैच सुपर ओवर तक पहुंच गया। सुपर ओवर में धामपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा मुकाबला दिल्ली हेड ऑफिस और लखनऊ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बड़े अंतर से जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

फाइनल में धामपुर ने लखनऊ को दी शिकस्त खिताबी मुकाबले में धामपुर और लखनऊ की टीमें आमने-सामने हुईं। फाइनल में धामपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल कर लिया और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। धामपुर टीम की इस ऐतिहासिक जीत में विनोद बिष्ट, अवतार सिंह और अमृतपाल सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंपायरों, स्कोरर और कमेंटेटर्स की रही सराहनीय भूमिका टूर्नामेंट के सफल संचालन में नफीस अहमद और सुमित शर्मा ने अंपायर के रूप में निष्पक्ष भूमिका निभाई। स्कोरर के रूप में अर्पण सैनी, इशरत जमाल, शांतनु दीक्षित और राजेश यादव ने योगदान दिया। वहीं, पवन संगम और पुष्पेंद्र ने अपनी ऊर्जावान और रोचक कमेंट्री से दर्शकों का उत्साह बांधे रखा। इस पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित करने में विकास अग्रवाल, विजय कुमार गुप्ता, विवेक सिंह और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

पेराई सत्र में नए रिकॉर्ड बनाने का किया आह्वान पुरस्कार वितरण समारोह में मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव गोयल ने सभी कर्मचारियों और खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने आगामी पेराई सत्र (Crushing Season) में भी धामपुर शुगर मिल को सर्वोत्तम क्रशिंग के साथ अग्रणी स्थान दिलाने और नए कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया। इसके बाद चेयरमैन कुंवर अशोक कुमार गोयल ने विजेता धामपुर टीम को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें