मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की 50 वर्ष से अधिक पुरानी मांग को लेकर आंदोलन ने एक बार फिर तेज़ी पकड़ ली है। मेरठ बार एसोसिएशन और पश्चिम उ.प्र. हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति ने एक महत्वपूर्ण बैठक में आर-पार की रणनीति तैयार की है।READ ALSO:-पति के हत्या की आरोपी मुस्कान ने रिहाई के लिए शुरू किया नवरात्रि व्रत और सुंदरकांड पाठ; 8 महीने की गर्भवती मुस्कान का जेल में बदला व्यवहार
\r\n\r\n\r\n\r\n
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन संजय शर्मा (मेरठ बार अध्यक्ष) ने की, जबकि संचालन समिति के संयोजक राजेंद्र सिंह राणा (मेरठ बार महामंत्री) ने किया। इसमें सर्वसम्मति से चार सूत्रीय कार्यक्रम पर मुहर लगाई गई, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ आगमन को इस मांग को उठाने का सबसे बड़ा अवसर बनाया जाएगा।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
बैठक में तय हुए 'मिशन हाई कोर्ट बेंच' के 4 बड़े बिंदु:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n सामूहिक मुलाकात का फैसला: केंद्रीय संघर्ष समिति के सभी सदस्य प्रधानमंत्री से मिलने जाएंगे।\r\n \r\n
- \r\n 22 जिलों के वकीलों का जमावड़ा: पश्चिम उ.प्र. के सभी 22 जनपदों के बार पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मेरठ बुलाया जाएगा ताकि वे सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकें। इसके लिए सभी जनपदों के बार पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उनकी बैठक भी बुलाई जाएगी।\r\n \r\n
- \r\n प्रधानमंत्री के आगमन पर 'नो वर्क': प्रधानमंत्री के मेरठ आगमन वाले दिन पश्चिम उ.प्र. के सभी 22 जनपदों में अधिवक्ताओं द्वारा काम न किए जाने (काम बंद) का प्रस्ताव पास किया गया है।\r\n \r\n
- \r\n धन्यवाद के साथ निवेदन: प्रधानमंत्री से मिलकर मेरठ को मिली रैपिड रेल (नमो भारत) और मेरठ मेट्रो की सौगात के लिए धन्यवाद दिया जाएगा, लेकिन साथ ही 50 वर्षों से लंबित हाई कोर्ट बेंच की मांग को पूरा करने का भावुक निवेदन भी किया जाएगा।\r\n \r\n
\r\n\r\n
प्रशासन ने समय नहीं दिया तो भी जाएंगे
\r\n\r\nसंघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कारणवश स्थानीय प्रशासन प्रधानमंत्री से मिलने का आधिकारिक समय (अपॉइंटमेंट) प्रदान नहीं करता है, तो भी पश्चिम के 22 जनपदों के अधिवक्ता सामूहिक रूप से कार्यक्रम स्थल पर उनसे मिलने के लिए जाएंगे। यह कदम अधिवक्ताओं के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
बैठक में मेरठ बार के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल शर्मा, अजय कुमार त्यागी, गजेंद्र सिंह धामा, उदयवीर सिंह राणा, कुंवरपाल शर्मा, पूर्व महामंत्री मुकेश कुमार मित्तल, जितेंद्र सिंह बना, सुधीर पंवार, प्रबोध शर्मा, देवकी नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित शर्मा समेत मेरठ बार की प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.