गाजियाबाद के डासना इलाके में एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा हुआ है जिसने प्यार, धर्म और भरोसे की कहानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ एक 6 महीने की गर्भवती महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उस पति की बेरहमी से हत्या करवा दी, जिसके लिए उसने दो साल पहले अपना धर्म बदला था। पुलिस ने इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश करते हुए बेवफा पत्नी और उसके आशिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या थी कत्ल की वो रात?
\r\n\r\nमंगलवार, 7 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे। डासना का रहने वाला 34 वर्षीय आसिफ लेंटर का काम खत्म करके अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मयूर विहार के सिकरोडा रेलवे फाटक के पास पहुंचा, तीन युवकों ने उसे घेर लिया। कुछ कहासुनी हुई और फिर जो हुआ उसने सबको दहला दिया। दो हमलावरों ने आसिफ को मजबूती से पकड़ा और तीसरे ने उसके मुंह में पिस्टल की नाल डालकर ट्रिगर दबा दिया। गोली सिर के आर-पार हो गई। आसिफ के गिरते ही उस पर दो और गोलियां दागी गईं। गोलियों की आवाज सुन लोग दौड़े, लेकिन हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
कैसे बुनी गई साजिश की कहानी?
\r\n\r\nइस हत्याकांड की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि आसिफ की 6 महीने की गर्भवती पत्नी आशी उर्फ प्राची निकली। प्राची ने 2022 में हिंदू धर्म छोड़कर आसिफ से निकाह किया था। यह दोनों की दूसरी शादी थी। कहानी में मोड़ तब आया जब आसिफ इसी साल मार्च में एक केस में जेल चला गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पति की गैरमौजूदगी में प्राची की नजदीकियां आसिफ के ही दोस्त रिहान से बढ़ गईं, जो चिकन की दुकान चलाता था। दोनों का अफेयर शुरू हो गया और उन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया। लेकिन अप्रैल 2025 में आसिफ जमानत पर जेल से बाहर आ गया। उसे प्राची और रिहान के रिश्ते की भनक लग गई, जिसके बाद घर में कलह शुरू हो गई।
\r\n\r\n 
प्रेमी का कबूलनामा: "आशि ने कहा था, इसे रास्ते से हटाना होगा"
\r\n\r\nमुख्य आरोपी रिहान ने पुलिस को बताया, "आसिफ के आने से हम मिल नहीं पा रहे थे। वह आशि को परेशान करता था। तब आशि ने मुझसे कहा कि अगर साथ रहना है तो आसिफ को रास्ते से हटाना होगा।" रिहान ने बताया कि पहले उसने आशि को नशे की गोलियां दीं ताकि वह आसिफ को खाने में मिलाकर दे दे, लेकिन वह हिम्मत नहीं कर पाई। जब यह प्लान फेल हो गया, तो उन्होंने गोली मारकर हत्या करने की खौफनाक साजिश रची और अपने दोस्त बिलाल, जीशान, उवैश और फरमान को भी इसमें शामिल कर लिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस ने आसिफ के भाई की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और महज दो दिनों में हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी पत्नी प्राची, उसके प्रेमी रिहान और तीन अन्य हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Sabse pehle comment karne wale banein.