उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 'फेसबुक वाले प्यार' (Facebook Love) का अंत बेहद खौफनाक और खूनी हुआ। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में एक प्रेमी ने अपनी 28 वर्षीय शादीशुदा प्रेमिका की ईंट से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। Ghaziabad Murder Case की यह घटना सोमवार रात की है। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को अपने ही रूम पार्टनर के साथ संदिग्ध स्थिति में देख लिया था, जिससे उसका गुस्सा बेकाबू हो गया और उसने इस निर्मम हत्या को अंजाम दे दिया।

क्या है पूरी वारदात और कैसे हुई हत्या? मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बुलंदशहर के मलकपुर की रहने वाली थी। वह अपने पति प्रमोद और 3 बच्चों के साथ लोनी की नाईपुरा कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहती थी। वहीं हत्या का आरोपी पिंटू (33) भी बुलंदशहर के शेखपुर गढ़वा गांव का ही निवासी है।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

सोमवार शाम को पिंकी अपनी बहन के साथ अपने घर से मात्र 150 मीटर दूर रहने वाले अपने प्रेमी पिंटू से मिलने उसके कमरे पर गई थी। उस वक्त कमरे में पिंटू का रूम पार्टनर आर्यन गुप्ता (उर्फ बंटी) मौजूद था। जब पिंटू वापस लौटा तो उसने पिंकी और आर्यन को एक साथ कमरे में देखा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों को साथ देखकर पिंटू बुरी तरह भड़क गया और शक के चलते कमरे में भारी हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पिंटू ने कमरे में पड़ी एक भारी ईंट उठा ली और पिंकी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। सिर बुरी तरह कुचल जाने के कारण पिंकी लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर बाहर खड़ी पिंकी की बहन दौड़कर अंदर आई। अपनी बहन की खून से लथपथ लाश देखकर वह जोर-जोर से शोर मचाने लगी।

बैग लेकर भाग रहा था कातिल, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा बहन की चीखें सुनकर आसपास के स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। भीड़ को अपनी तरफ आता देख आरोपी पिंटू और उसका रूम पार्टनर आर्यन घबरा गए और बैग लेकर भागने लगे। लेकिन वहां मौजूद जागरूक लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया।

5 महीने पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती इस Ghaziabad Murder Case का खुलासा करते हुए डीसीपी ग्रामीण (DCP Rural) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पिंकी और पिंटू के बीच 5 महीने पहले फेसबुक (Facebook) के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। शुरुआत में दोनों चैट करते थे, फिर मोबाइल नंबर का लेन-देन हुआ और फोन पर बातें होने लगीं। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और मिलना-जुलना शुरू हो गया।

अपने अवैध संबंधों (Extramarital Affair) को आसानी से जारी रखने के लिए पिंटू ने अपने दोस्त आर्यन के साथ मिलकर नाईपुरा कॉलोनी में, पिंकी के घर से महज 150 मीटर की दूरी पर किराए का कमरा ले लिया था। पिंकी का पति प्रमोद दिवाली की छुट्टियों में अपने पैतृक गांव गया हुआ था, इसी का फायदा उठाकर पिंकी अपने प्रेमी से मिलने आई थी। मकान मालिक प्रतीक त्यागी ने बताया कि पिंटू पांच दिन पहले ही कमरा किराए पर लेकर रहने आया था।

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि इंद्रापुरी चौकी को घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी पिंटू और उसके दोस्त आर्यन को हिरासत में ले लिया है और दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें