उत्तराखंड के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। IIT Roorkee Student Death के एक मामले में, शुक्रवार देर रात संस्थान के हॉस्टल में बीटेक (बीएस-एमएस) सेकेंड ईयर के एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। छात्र की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी आयुष राजोरिया के रूप में हुई है।

कौन था आयुष राजोरिया? 20 वर्षीय आयुष राजोरिया मूल रूप से गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन (410, बांके बिहारी शरणम) का रहने वाला था। वह आईआईटी रुड़की में बैचलर ऑफ साइंस एंड मास्टर ऑफ साइंस (BS-MS) प्रोग्राम के द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और संस्थान के गोविंद भवन हॉस्टल के दूसरे तल पर कमरा नंबर BS-10 में रहता था।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

दोस्तों ने दी मैनेजमेंट को सूचना घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। खाना खाने के बाद आयुष के कुछ दोस्त उससे मिलने उसके कमरे (BS-10) पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका के चलते दोस्तों ने तुरंत आईआईटी मैनेजमेंट को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव मामले की गंभीरता को देखते हुए, रात करीब 1 बजे आईआईटी रुड़की के सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह नेगी ने रुड़की कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने सुरक्षा गार्डों और छात्रों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। आयुष का शव पंखे से चादर के फंदे के सहारे लटका हुआ था।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, परिजन पहुंचे पुलिस ने तुरंत शव को फंदे से नीचे उतारा और अपने कब्जे में ले लिया। रात में ही फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाकर कमरे से साक्ष्य जुटाए गए। घटना की सूचना मिलते ही गाजियाबाद से आयुष के माता-पिता भी आईआईटी रुड़की पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई जारी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) के अनुसार, अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस इसे अप्राकृतिक मौत (Unnatural Death) मानते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें