Earthshot Prize 2026 का बहुप्रतीक्षित आयोजन इस बार भारत में होने जा रहा है। सितारों की चमक, वैश्विक हस्तियों का विशाल जमावड़ा और धरती के पर्यावरण को बचाने का मजबूत संकल्प लेकर मुंबई एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने वाली है। 17 नवंबर को मुंबई में एक ऐसा भव्य आयोजन होगा, जहां मनोरंजन, खेल और पर्यावरण संरक्षण के दिग्गज एक ही मंच पर नजर आएंगे। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम (Prince William) द्वारा शुरू किया गया यह प्रतिष्ठित वैश्विक पर्यावरण पुरस्कार ‘अर्थशॉट प्राइज’ पहली बार भारत की धरती पर आयोजित किया जा रहा है।

​5 हजार मेहमानों के बीच मिलेगा सम्मान

इस भव्य समारोह का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जिसमें देश और दुनिया के करीब 5,000 विशेष मेहमान शामिल होंगे। मुंबई के इस कार्यक्रम में दुनिया भर के उन 'धरती के रक्षकों' को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए उत्कृष्ट और इनोवेटिव प्रयास किए हैं।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

​इस प्राइज के तहत मुख्य रूप से पांच (5) अहम श्रेणियों में अवार्ड दिए जाएंगे:

विज्ञापन
विज्ञापन
  1. ​प्रकृति का संरक्षण (Protect and Restore Nature)
  2. ​स्वच्छ हवा (Clean our Air)
  3. ​समुद्रों की सुरक्षा (Revive our Oceans)
  4. ​कचरा मुक्त दुनिया (Build a Waste-Free World)
  5. ​जलवायु परिवर्तन से मुकाबला (Fix our Climate)

​प्रिंस विलियम के साथ लगेगा सितारों का मेला

इस आयोजन में प्रिंस विलियम की विशेष मौजूदगी के साथ-साथ बॉलीवुड और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी शिरकत करेंगी।

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की ओर से फिल्ममेकर करण जौहर, अभिनेत्री आलिया भट्ट और सोनम कपूर इस समारोह का खास आकर्षण होंगे। वहीं, खेल जगत से 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर और संगीत की दुनिया से श्रेया घोषाल अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके अलावा हॉलीवुड के ऑस्कर विजेता अभिनेता रामी मालेक (Rami Malek) भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

​आयोजन की शाम को और भी ज्यादा यादगार और संगीतमय बनाने के लिए मशहूर ब्रिटिश बैंड ‘टेक दैट’ (Take That) अपनी खास प्रस्तुति देगा। भारत में होने जा रहा यह आयोजन न सिर्फ पर्यावरण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि मुंबई को ग्लोबल क्लाइमेट मिशन (Global Climate Mission) के एक अहम केंद्र के रूप में भी स्थापित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें