Aamir Khan Microdrama Platform के जरिए भारतीय मनोरंजन जगत में एक बड़ा और नया बदलाव देखने को मिलने वाला है। बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) ने हाथ मिला लिया है। ये दोनों दिग्गज प्रोडक्शन हाउस मिलकर माइक्रोड्रामा (Microdrama) की तेजी से उभरती डिजिटल दुनिया में एक बड़ी छलांग लगाने जा रहे हैं। दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से एक बड़ा मोबाइल-फर्स्ट एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

​मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा बड़ी कहानियों का रोमांच

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

आजकल के दर्शक अपने मोबाइल स्क्रीन पर कम समय में अच्छा और क्रिस्प कंटेंट देखना पसंद करते हैं। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए इस नए वेंचर की शुरुआत की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रीमियम कंटेंट, दमदार कहानी और शानदार प्रोडक्शन क्वालिटी होगी। दर्शकों को इस प्लेटफॉर्म पर छोटी अवधि वाले वीडियो (माइक्रोड्रामा) में बड़ी कहानियों का पूरा रोमांच देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

​यूट्यूब क्रिएटर्स के साथ खास साझेदारी

इस नए प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट की मौजूदा लोकप्रिय फिल्मों और वेब सीरीज (IP) के अलावा खास तौर पर तैयार किए गए नए ओरिजिनल माइक्रोड्रामा भी देखने को मिलेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, डिजिटल दर्शकों को आकर्षित करने के लिए जाने-माने डिजिटल और यूट्यूब क्रिएटर्स (YouTube Creators) के साथ भी एक्सक्लूसिव साझेदारी की जा रही है। इससे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की विविधता और भी बढ़ जाएगी।

​वितरण के लिए बड़ी टेलीकॉम कंपनी का मिला साथ

इस पूरी पहल को तकनीकी और वितरण (Distribution) के मोर्चे पर मजबूत बनाने के लिए एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ी है। टेलीकॉम कंपनी के जुड़ने से इस प्लेटफॉर्म की पहुंच देश के कोने-कोने तक स्मार्टफोन यूजर्स के बीच आसानी से हो सकेगी।

​डिजिटल मनोरंजन के बदलते दौर में यह ऐतिहासिक साझेदारी एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है। अब दर्शकों और पूरी इंडस्ट्री को इस प्लेटफॉर्म के आधिकारिक नाम की घोषणा और इसके लॉन्च का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें