क्या इस दुनिया के हर रहस्य का जवाब सिर्फ विज्ञान और तर्कों के पास है? या फिर कुछ अनुभव ऐसे भी होते हैं, जहां इंसान के तर्क और विज्ञान की सीमाएं खत्म हो जाती हैं? इसी गहरे और दिलचस्प सवाल को सिल्वर स्क्रीन पर उतारने जा रही है नई हिंदी ड्रामा फिल्म 'देवी विज्ञानम' (Devi Vigyanam)।

​Devi Vigyanam Release Date का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। विज्ञान और आध्यात्मिकता के बीच एक अनूठी बहस छेड़ती यह फिल्म आगामी 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

​आस्था और तर्क की होगी अनोखी टक्कर

निर्देशक कर्तव्य शाह (Kartavya Shah) ने 'देवी विज्ञानम' के जरिए एक ऐसी रहस्यमयी कहानी बुनी है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से विज्ञान की ठोस दुनिया और आध्यात्मिकता की रहस्यमयी शक्तियों के बीच होने वाले द्वंद्व को दर्शाती है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म की कहानी उन सवालों को उठाएगी, जिनका जवाब तलाशना आज भी विज्ञान के लिए एक चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

​क्या है फिल्म 'देवी विज्ञानम' की कहानी?

किंग प्रोडक्शन हाउस (King Production House) के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी एक 'नास्तिक' व्यक्ति कबीर के इर्द-गिर्द घूमती है। कबीर एक ऐसा किरदार है, जो पूरी तरह से विज्ञान और तार्किक सोच पर विश्वास करता है और देवी-देवताओं या चमत्कारों को सिरे से खारिज करता है।

​लेकिन, कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब कबीर की जिंदगी में कुछ ऐसी रहस्यमयी घटनाएं घटने लगती हैं, जो उसकी तार्किक दुनिया को पूरी तरह से झकझोर देती हैं। मां करणी की दिव्य शक्ति से जुड़े कुछ ऐसे हैरान कर देने वाले अनुभव कबीर के सामने आते हैं, जो उसे अपनी मान्यताओं और विज्ञान के सिद्धांतों पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर कर देते हैं।

​फिल्म का रहस्यमयी प्लॉट और इसका विषय दर्शकों के बीच अभी से काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है। अब 4 दिसंबर को ही पता चलेगा कि पर्दे पर कबीर के सवालों का जवाब आस्था जीतती है या विज्ञान।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें