हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक ऐसी अनोखी घटना हुई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां बंदरों के एक झुंड ने एक दुकानदार के बैग से पैसों की थैली छीनकर पेड़ से हजारों रुपयों की बारिश कर दी। इस अप्रत्याशित 'बारिश' को देखकर लोगों की भीड़ लग गई और नोटों को लूटने के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।READ ALSO:-'युद्ध हो, क्रिकेट नहीं!': भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ मेरठ में जोरदार प्रदर्शन, फूके गए पुतले
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
यह घटना हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के थाना चौराहा के पास मराठीपुर से सामने आई है। मराठीपुर के रहने वाले बाल गोपाल सड़क किनारे पूजा-पाठ की सामग्री की दुकान लगाते हैं। एक बंदर उनके रुपयों से भरा बैग लेकर पास के पेड़ पर चढ़ गया। बैग में करीब ₹11,000 रखे हुए थे।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
एक घंटे तक पेड़ से होती रही पैसों की बरसात
\r\n\r\n
पेड़ पर चढ़ने के बाद बंदर ने एक-एक करके नोटों को नीचे गिराना शुरू कर दिया। देखते ही देखते, सड़क पर नोटों की बारिश होने लगी। इस फिल्मी नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने इस मौके का फायदा उठाया और पैसों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसके हाथ जितने नोट लगे, वह लेकर चलता बना।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
मौके पर मौजूद कुछ दयालु लोगों ने दुकानदार की मदद करने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर लोग इस अफरातफरी में केवल अपने लिए पैसे जुटाने में लगे रहे। इस घटना से सड़क पर घंटों तक जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराना पड़ा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
दुकानदार को हुआ ₹5,000 का नुकसान
\r\n\r\n
जहाँ कुछ लोगों ने इस घटना का खूब मजा लिया, वहीं दुकानदार बाल गोपाल अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह बर्बाद होते देखकर रो पड़े। लोगों की मदद और कुछ पैसों को बचाने की कोशिश के बावजूद, उन्हें सिर्फ ₹6,000 ही मिल पाए। बंदरों की इस शरारत से दुकानदार को लगभग ₹5,000 का नुकसान हुआ। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बंदरों की शरारतें कितनी भारी पड़ सकती हैं।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें