जापानी ऑटो कंपनी Honda ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए वायरलेस चार्जिंग तकनीक विकसित की है। यह तकनीक गाड़ी के सड़क पर चलते हुए ही उसे चार्ज कर सकती है। इसे कंस्ट्रक्शन कंपनी तेसेई कॉर्पोरेशन और तेसेई रोटेक के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके आने के बाद EV मालिकों को चार्जिंग स्टेशन पर रुकने की जरूरत नहीं रहेगी।

स्मार्टफोन की तरह बिना तार होगी चार्जिंग

यह सिस्टम उसी तरह काम करता है जैसे स्मार्टफोन का वायरलेस चार्जर काम करता है। यानी गाड़ी को चार्ज करने के लिए तार या प्लग की जरूरत नहीं होगी। इस तकनीक को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया है।

शुरुआत में इसका इस्तेमाल लॉजिस्टिक्स और कॉमर्शियल व्हीकल्स के लिए किया जाएगा। यानी पहले चरण में माल ढुलाई और व्यावसायिक कामों में लगने वाली गाड़ियों पर इसे आजमाया जाएगा। निजी कारों में इसके इस्तेमाल की कोई आधिकारिक समय-सीमा अभी नहीं बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2027 से सड़कों पर टेस्ट की तैयारी

Honda 2027 से इस वायरलेस चार्जिंग सिस्टम का सड़कों पर टेस्ट करने की तैयारी कर रही है। इस परीक्षण से यह समझने में मदद मिलेगी कि असली सड़क की स्थितियों में सिस्टम कैसा काम करता है। टेस्ट किस शहर या देश में होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel

यह पहली बार नहीं है जब चलते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करने का प्रयोग किया जा रहा है। इंजीनियर लंबे समय से ऐसी तकनीक पर काम कर रहे हैं, जिससे गाड़ी को सफर के दौरान ही चार्ज किया जा सके। इससे पहले भी कई परीक्षण हो चुके हैं।

यूरोप के फ्रांस, इटली और यूके में ऐसे टेस्ट किए जा चुके हैं। पेरिस के पास इजराइली स्टार्टअप इलेक्ट्रेयोन और फ्रेंच हाईवे ऑपरेटर VINCI ने 0.9 मील लंबे हाईवे पर 300 kW से ज्यादा पावर ट्रांसफर करने का परीक्षण किया था। यह हिस्सा करीब 1.4 किलोमीटर लंबा था।

वायरलेस चार्जिंग के व्यावहारिक होने पर लंबे सफर में गाड़ी को बार-बार चार्जिंग के लिए रोकने की जरूरत कम होगी। इससे खासतौर पर उन वाहनों को फायदा मिल सकता है जो रोज लंबी दूरी तय करते हैं। हालांकि अभी यह तकनीक परीक्षण के दौर में है।

भारत में इस तकनीक के इस्तेमाल या लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। कंपनी ने अभी सड़कों पर इस सिस्टम को लगाने की लागत और चार्जिंग की रफ्तार जैसी जानकारी भी साझा नहीं की है।

स्रोत: Navbharat Times

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें