टेक दिग्गज और अरबपति बिजनेसमैन इलॉन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक नया इतिहास रच दिया है। शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित एक विशेष इवेंट के दौरान Elon Musk Flying Car का रोमांचक डेमो पेश किया गया। कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित सेकेंड जनरेशन 'रोडस्टर' (Roadster 2nd Gen) का नया अवतार दिखाया, जो न केवल जमीन पर दौड़ी बल्कि रॉकेट टेक्नोलॉजी के सहारे हवा में उड़कर कलाबाजियां भी खाती नजर आई। डेमो के दौरान कार एक विशाल घुमावदार रैंप पर तेजी से ऊपर चढ़ी, उल्टी हुई, हवा में उड़ी और फिर सुरक्षित तरीके से जमीन पर लैंड कर गई।

स्पेसएक्स के इंजीनियर्स का कमाल: कोल्ड-गैस थ्रस्टर टेक्नोलॉजी सफल डेमो के बाद इलॉन मस्क ने खुशी जताते हुए कहा, "चलिए, आखिरकार यह काम कर गया।" उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय टेस्ला और उनकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के इंजीनियर्स की साझा मेहनत को दिया। मस्क के अनुसार, कार को हवा में उठाने और नियंत्रित करने के लिए एडवांस्ड 'अल्ट्रा-हाई प्रेशर एयर टैंक' का इस्तेमाल किया गया है। इसमें हवा में दिशा बदलने के लिए एल्टीट्यूड थ्रस्टर्स और पीछे की तरफ मेन थ्रस्टर्स लगाए गए हैं। यह वही कोल्ड-गैस थ्रस्टर टेक्नोलॉजी (Cold-Gas Thruster Technology) है, जिसका उपयोग अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स और रॉकेट की दिशा बदलने के लिए कंप्रेस्ड गैस को हाई प्रेशर के साथ बाहर निकालकर धक्का देने में किया जाता है।

0.81 सेकंड में 97 किमी/घंटे की रफ्तार: बनेगा विश्व रिकॉर्ड रफ्तार के मामले में टेस्ला रोडस्टर ने शुरुआती परीक्षण में ही रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन दर्ज किया है:

  • पिकअप (0 से 97 किमी/घंटा): कार ने महज 0.81 सेकंड में 0 से 60 मील (97 किमी/घंटा) की रफ्तार हासिल कर ली। अगर 2028 में कार इसी क्षमता के साथ बाजार में उतरती है, तो यह दुनिया की सबसे तेज पिकअप वाली कार बन जाएगी। वर्तमान में यह रिकॉर्ड क्रोएशियाई हाइपरकार 'रिमैक नेवेरा आर' (Rimac Nevera R) के नाम है, जिसने 1.66 सेकंड का समय दर्ज किया था।

  • टॉप स्पीड और फ्यूचर टारगेट: फिलहाल इसकी टॉप स्पीड 230 मील प्रति घंटा (करीब 370 किमी/घंटा) से अधिक है। हालांकि मस्क का लक्ष्य फाइनल प्रोडक्शन मॉडल में इसे 'मैक 0.5' यानी लगभग 617 किमी/घंटा तक ले जाने का है।

आम सड़कों पर चलाने और सेफ्टी पर मस्क का जवाब इवेंट के दौरान जब एक दर्शक ने पूछा कि क्या यह कार आम सड़कों पर चलाने लायक होगी, तो मस्क ने मजाकिया अंदाज में कहा, "यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सड़क कैसी है।" हालांकि, उन्होंने तुरंत स्पष्ट किया कि यह व्यावहारिक इस्तेमाल के लिए ही बनाई गई है। मस्क ने यह भी बताया कि रोडस्टर टेस्ला की एकमात्र ऐसी स्पोर्ट्स कार होगी जिसे सिर्फ मैन्युअली चलाया जाएगा और इसे पारंपरिक सुरक्षा मानकों के बजाय अत्यधिक ड्राइविंग अनुभव को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

2028 से शुरू होगा प्रोडक्शन, 2017 से टलती रही है लॉन्चिंग टेस्ला ने पहली बार सेकेंड जनरेशन रोडस्टर को नवंबर 2017 में प्रदर्शित किया था और 50,000 डॉलर (करीब 48 लाख रुपये) के डिपॉजिट पर बुकिंग शुरू की थी। हालांकि, जटिल डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग चुनौतियों के कारण इसका प्रोडक्शन पिछले 8 सालों से लगातार टलता रहा। अब मस्क ने पुष्टि की है कि इसका कमर्शियल प्रोडक्शन साल 2028 से शुरू होगा। बुकिंग की पूरी राशि 100% रिफंडेबल रखी गई है।

उल्लेखनीय है कि लॉन्चिंग में हो रही देरी को लेकर बीते वर्ष ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम आल्टमैन और मस्क के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी बहस भी हुई थी, जहां आल्टमैन ने 7.5 साल से अधिक लंबे इंतजार पर सवाल उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें