उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की धर्म नगरी धामपुर (Dhampur) में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विगत 56 वर्षों से धार्मिक क्षेत्र में समर्पित धामपुर की अग्रणी संस्था 'श्री गौरी शंकर मंदिर कमेटी (खारी कुआं)' की ओर से अपने 57वें गौरवशाली वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में मां भगवती की एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
मनमोहक झांकियों और ढोल वादन ने मोहा मन शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से विशेष रूप से बुलाई गई आकर्षक और मनोहारी झांकियां शामिल थीं, जिन्होंने सभी नगरवासियों का मन मोह लिया। कलाकारों ने अपने करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं ढोल वादकों ने अपनी प्रभावी वादन कला से पूरे नगर के माहौल को उल्लास से भर दिया। शोभायात्रा के मार्ग में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर और शीतल पेय वितरित कर इसका भव्य स्वागत किया। 'ब्राह्मण सभा धामपुर (पंजीकृत)' के माध्यम से इस विशाल शोभायात्रा का विशेष रूप से स्वागत और सत्कार किया गया।

जयकारों के बीच हुआ शोभायात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत श्री गौरी शंकर मंदिर में भगवान शंकर, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की सामूहिक पूजा-अर्चना के साथ हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं की करतल ध्वनि और पारंपरिक जयकारों के बीच मुख्य और विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। समिति द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों का पगड़ी बांधकर, बैज लगाकर और विशेष मालाएं पहनाकर भव्य सम्मान किया गया।

इन प्रमुख अतिथियों ने की शिरकत शोभायात्रा में अतिथियों के रूप में धामपुर के लोकप्रिय भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान (बॉबी), यूपी सहकारी बैंक के डायरेक्टर राणा प्रियंकर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, कारखाना महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता और सब रजिस्ट्रार चंद्र रेनू विक्रम शामिल हुए।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर

इनके अतिरिक्त, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, स्वस्तिक गार्डन रिजॉर्ट के एमडी पं. शरद चंद्र शर्मा, दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान के संस्थापक डॉ. आदित्य अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव शरण गोयल, हिंदू युवा वाहिनी के डॉ. एनपी सिंह, जेके मॉडर्न एकेडमी के प्रबंधक जितेंद्र चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, डिग्री कॉलेज संचालक राजीव चौहान, डॉ. निश्चल पाल, अवनीश चौहान और समाजसेवी डॉ. शलभ अग्रवाल, वीरेंद्र रस्तोगी व सुनील गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कमेटी और शहरवासियों का रहा विशेष सहयोग इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में श्री गौरी शंकर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अमित रस्तोगी, महामंत्री वीर संजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता एडवोकेट और उपकोषाध्यक्ष शिवांश शर्मा का विशेष योगदान रहा।
साथ ही, आयोजन समिति के शरद कौशिक, अनिल अग्रवाल कटका, सुशील महेश्वरी, राजकुमार गुप्ता, डॉ. ईश्वर चंद शर्मा, सौरभ मालपानी, देवेंद्र भटनागर टीटू, संजय शर्मा बिल्लू, संजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनोज शर्मा मिंटू, सुरेश अग्रवाल, सुभाष चंद्र कौशिक, कुलदीप कुमार शर्मा और विजय अग्रवाल सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों ने अपना भरपूर सहयोग दिया। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ वापस खारी कुआं स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
Sabse pehle comment karne wale banein.