मेरठ, उत्तर प्रदेश: मेरठ में कथित 'न्यूड गैंग' के आतंक को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने इस घटना को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एक गंभीर खतरा मानते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस से इस मामले में तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।READ ALSO:-बदलेगा यात्रा का अनुभव: मेरठ से देहरादून अब सिर्फ ढाई घंटे में! जाम और झंझट से मुक्ति देगा नया 'ग्रीनफील्ड हाईवे'
\r\n\r\n\r\n\r\n
महिला आयोग ने डीजीपी को लिखा कड़ा पत्र
\r\n\r\nराष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्षा विजया रहाटकर ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को एक पत्र भेजकर इस घटना पर जवाब मांगा है। पत्र में आयोग ने निम्नलिखित सख्त निर्देश दिए हैं:
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
- \r\n
- \r\n तत्काल और निष्पक्ष जांच: घटना की तुरंत और निष्पक्ष जांच की जाए।\r\n \r\n
- \r\n पुलिस गश्त बढ़ाएं: प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।\r\n \r\n
- \r\n शीघ्र गिरफ्तारी: आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।\r\n \r\n
- \r\n कड़ी कार्रवाई: भारतीय न्याय संहिता, 2023 की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।\r\n \r\n
- \r\n विस्तृत रिपोर्ट: आयोग को तीन दिनों के भीतर इस मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाए।\r\n \r\n
\r\n\r\n
महिलाओं की गरिमा पर गंभीर आघात
\r\n\r\nआयोग ने अपने पत्र में साफ तौर पर कहा है कि ऐसी घटनाएं महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा पर एक गंभीर आघात हैं। आयोग को उम्मीद है कि राज्य प्रशासन इस मामले में ठोस और त्वरित कार्रवाई करेगा।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
यह मामला तब सामने आया था जब मेरठ के लक्खीपुरा में एक अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें फर्जी सिम और वीओआईपी के जरिए अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल में बदलकर साइबर ठगी की जा रही थी। इस गिरोह का संबंध 'न्यूड गैंग' से बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.