मेरठ, उत्तर प्रदेश: मेरठ और आसपास के क्षेत्रों से देहरादून और मसूरी की यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही शुरू होने वाला दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे आपके सफर का समय साढ़े तीन घंटे से घटाकर सिर्फ ढाई से तीन घंटे कर देगा। यह नया हाईवे न सिर्फ समय बचाएगा, बल्कि यात्रियों को ट्रैफिक जाम और रास्ते की बाधाओं से पूरी तरह मुक्ति भी देगा।READ ALSO:-मेरठ में हाई-टेक साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़: क्रिप्टो करेंसी में चल रहा था अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का 'जाल'
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्यों होगा सफर इतना आसान?
\r\n\r\nभले ही यह नया हाईवे सीधे मेरठ से नहीं गुजर रहा है, लेकिन इसका फायदा मेरठ के लोगों को भरपूर मिलेगा। यह हाईवे एक एक्सप्रेसवे की तरह है, जिसे 'एक्सेस कंट्रोल' मानकों पर बनाया गया है।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
- \r\n
- \r\n बाधा-मुक्त यात्रा: इस हाईवे पर कोई ट्रैफिक सिग्नल, बाजार या अनियंत्रित कट नहीं होंगे, जिससे वाहन बिना रुके तेज गति से चल सकेंगे।\r\n \r\n
- \r\n वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर: सबसे खास बात यह है कि राजाजी नेशनल पार्क के ऊपर से एक एलिवेटेड रोड (पुल) बनाई गई है। इससे जंगली क्षेत्र के घुमावदार रास्तों पर भटकने के बजाय सीधे जंगल के ऊपर से गुजरा जा सकेगा, जिससे यात्रा बेहद आसान और सुरक्षित हो जाएगी।\r\n \r\n
\r\n\r\n
मेरठ के यात्रियों के लिए ऐसे मिलेगा फायदा
\r\n\r\nयह नया हाईवे बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से गुजर रहा है। मेरठ के यात्री इन शहरों में बने इंटरचेंज का उपयोग कर आसानी से इस हाईवे पर चढ़ सकेंगे।
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n शामली और बागपत से जुड़ेंगे रास्ते: मेरठ से मुजफ्फरनगर-हरिद्वार हाईवे या मेरठ-बागपत हाईवे के जरिए आप क्रमशः करौंदा महाजन (मुजफ्फरनगर) या टटीरी (बागपत) के पास से इस ग्रीनफील्ड हाईवे पर पहुंच सकते हैं।\r\n \r\n
- \r\n दूरी और समय: यह हाईवे मेरठ से दूरी थोड़ी बढ़ाएगा, लेकिन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिना रुके सफर करने के कारण आप ढाई घंटे में देहरादून पहुंच सकेंगे। इसके अलावा, देवबंद के पास भी एक इंटरचेंज बनाया गया है, जिससे लगभग 160 किमी की दूरी तय करके तीन घंटे से भी कम समय में देहरादून पहुंचा जा सकता है।\r\n \r\n
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
फिलहाल इस हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होने में करीब तीन महीने का समय और लगेगा, लेकिन इसके बाद मेरठ से देहरादून और मसूरी की यात्रा पूरी तरह से बदल जाएगी, जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.