🔔
हर खबर का Alert पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले सीधे अपने फ़ोन/ब्राउज़र पर पाएं
📰
Sun, Nov 1, 2026 Updated 03:25 PM IST
🔍

🔍 Search: Meerut Crime News

Meerut Crime News: कंकरखेड़ा में कलयुगी भतीजे ने चाची को खाने में नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी भतीजे ने अपनी ही चाची और उनके बच्चों को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर वीडियो चाचा को भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Meerut Kankarkhera police investigating the crime case involving blackmail and obscene video
Meerut Crime News: चर्चित 'नीला ड्रम कांड' के मृतक सौरभ के भाई राहुल को कार से कुचलने की साजिश, बाल-बाल बची जान, साहिल-मुस्कान पक्ष पर गंभीर आरोप
मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम कांड (Saurabh Rajput Murder Case) में मृतक सौरभ राजपूत के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू पर बुधवार रात दिल्ली रोड पर जानलेवा हमला हुआ। एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और फिर गाड़ी बैक कर कुचलने का प्रयास किया। राहुल ने इसे हत्या की साजिश बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
Meerut Police investigating the hit and run attempt on Rahul, brother of Saurabh Rajput in Neela Drum Kand
Meerut Crime News: मस्जिद के सामने चल रहे सेक्स रैकेट का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में असगरी मस्जिद के सामने कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार का विरोध करने पर एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने मस्जिद के इमाम के साथ एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Meerut police investigating alleged sex racket and assault case near Asgari mosque
Meerut Crime News: अग्निवीर भर्ती के नाम पर 20 युवाओं से 30 लाख की ठगी, पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में दलाल गिरफ्तार
मेरठ में अग्निवीर और सेना भर्ती के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले आरोपी मदपाल को मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक साल में 20 से अधिक युवाओं को शिकार बनाकर 30 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की है।
Meerut Police and Military Intelligence investigate Agniveer recruitment scam accused
Meerut Crime News: डिफेंस कॉलोनी में नौकरानी ने कारोबारी की मां को नशीली चाय पिलाकर किया बेहोश, दिनदहाड़े लाखों के जेवर लेकर फरार
मेरठ की डिफेंस कॉलोनी में एक नौकरानी ने स्पोर्ट्स कारोबारी आशुतोष भल्ला की बुजुर्ग मां को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया और घर से जेवर व कीमती सामान लेकर फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Meerut crime news police investigation at businessman house in Defence Colony after robbery
Meerut Crime News: मेरठ पुलिस और स्वाट टीम का बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी बदमाश खालिद गिरफ्तार, मुठभेड़ में 4 मोबाइल लुटेरे भी धरे गए
मेरठ पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त अभियान में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश खालिद को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सदर बाजार और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस मुठभेड़ में चार शातिर मोबाइल लुटेरों को भी हथियारों और चोरी के मोबाइलों के साथ दबोचा गया है।
Meerut Police and SWAT team arresting criminals after an encounter
Meerut Crime News: मेरठ के सदर कैंट क्षेत्र में महिला की सिर कुचलकर हत्या, पति ने लगाया नशेड़ियों पर पथराव का आरोप, खून से सने डंडे ने उलझाई गुत्थी
मेरठ के सदर बाजार कैंट इलाके में 65 वर्षीय महिला धर्मवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि घर के बाहर नशा करने से रोकने पर युवकों ने पथराव किया, जिससे ईंट लगने से मौत हुई। लेकिन मौके पर मिले खून से सने डंडे ने पुलिस जांच को उलझा दिया है।
Police investigation and forensic team at murder spot in Meerut Sadar Cantt
Meerut Crime News: बहुचर्चित नीले ड्रम और सर्पदंश हत्याकांड में अदालत ने पत्नियों और उनके प्रेमियों को ठहराया दोषी, 14 और 16 अक्टूबर को होगा सजा का बड़ा एलान
मेरठ में सौरभ राजपूत और अमित हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान, साहिल, रविता और अमरदीप को हत्या का दोषी ठहराया है। मुस्कान-साहिल को 14 अक्टूबर और रविता-अमरदीप को 16 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। जेल अधीक्षक के मुताबिक, सजा के ऐलान के बाद चारों को अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
Meerut district court and police security symbolic image for double murder case verdict
Meerut Crime News: मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, हार्ट अटैक बताकर दफनाया था शव, 10 दिन बाद कब्र से निकालकर हुआ पोस्टमार्टम, आरोपी इल्मा गिरफ्तार
मेरठ के लोहियानगर की जाकिर कॉलोनी में तालिब की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी इल्मा को गिरफ्तार किया है। परिजनों के शक के बाद कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया था। पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मामले में अमन नामक व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
Police investigation or a symbolic crime scene image in Meerut
Meerut Crime News: मेरठ में शक के चलते पत्नी ने नशीली कॉफी पिलाकर पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में नदीम नामक युवक पर उसकी पत्नी शबनम द्वारा चाकू से हमला करने का आरोप है। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह के मुताबिक, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Meerut police station building or a symbolic image of crime investigation
Meerut Crime News: भाजपा नेता मंसूर अली नकवी से 5 लाख की शटरिंग हड़पी, फर्जी आधार कार्ड देकर की धोखाधड़ी, भावनपुर में केस दर्ज
मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र में जालसाजों ने फर्जी आधार कार्ड दिखाकर भाजपा नेता मंसूर अली नकवी की करीब 5 लाख रुपये की शटरिंग सामग्री हड़प ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और अमानत में खयानत की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Meerut Bhavanpur police registered fraud case against accused for usurping shuttering material of BJP leader Mansoor Ali Naqvi
Meerut Crime News: टीपी नगर में रिटायर्ड सूबेदार के मकान में बाइक सवारों ने लगाई आग, परिवार को बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा किराएदार, पैर टूटे
मेरठ के टीपीनगर की शिवकुंज कॉलोनी में रिटायर्ड सूबेदार के घर देर रात आग लगा दी गई। घटना के समय घर में सात लोग मौजूद थे। धुआं भरने के बाद किरायेदार अश्विनी अपने दो बच्चों को गोद में लेकर दूसरी मंजिल से कूद गए। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए।
Meerut police investigating arson case at retired subedar house in Shivkunj Colony
Meerut Crime News: पत्नी और प्रेमी ने गला घोंटकर की थी पति की हत्या, बचने के लिए शव पर छोड़ा सांप, कोर्ट ने 543 दिन बाद दोनों को ठहराया दोषी
मेरठ के अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट ने बुधवार को उसकी पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दिया। दोनों पर अमित की हत्या कर मौत को सांप के डसने से हुई मौत दिखाने का आरोप था। अदालत 16 अक्टूबर को सजा सुनाएगी।
Meerut police investigation and court gavel concept for Amit Kashyap murder case verdict
Meerut Crime News: पूर्वा इलाही बख्श में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शव छोड़कर पति फरार, मां ने पुलिस को दी तहरीर
मेरठ के पूर्वा इलाही बख्श इलाके में मुस्कान नाम की महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सोमवार सुबह घटना के बाद से पति आदिल फरार है। मृतका की मां शमा की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरठ के पूर्वा इलाही बख्श इलाके में विवाहिता का शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस।
Meerut Crime News: लिसाड़ी गेट के तारापुरी इलाके में देह व्यापार के शक में पड़ोसियों और एक युवक के बीच जमकर मारपीट, पुलिस जांच में सामने आया नाली का पुराना विवाद
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के तारापुरी में शनिवार शाम एक मकान पर लोगों के आने-जाने को लेकर विवाद हो गया। शिकायतकर्ता ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पिलोखड़ी चौकी प्रभारी ने मामला नाली के पुराने विवाद से जुड़ा बताया है। पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Police Investigation Into Neighbourhood Dispute in Tarapuri Meerut