मेरठ। मेरठ में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब IPS अभिजीत कुमार को मेरठ का नया एसपी देहात बनाया गया है। यह बदलाव उत्तर प्रदेश में 7 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर लिस्ट का हिस्सा है। डॉ. राकेश कुमार मिश्रा को फिलहाल वेटिंग लिस्ट में रखा गया है, जिसका मतलब है कि उनकी नई तैनाती अभी तक तय नहीं हुई है।READ ALSO:-देहरादून त्रासदी में मुरादाबाद के 6 मजदूरों की मौत, 3 लापता; गांव में पसरा मातम, सीएम ने 2-2 लाख की मदद का किया ऐलान
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्यों हटाए गए डॉ. राकेश मिश्रा?
\r\n\r\nडॉ. राकेश कुमार मिश्रा को हटाने के पीछे की वजह सरधना सीट से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम से उनकी लगातार चल रही नोकझोंक मानी जा रही है। हाल ही में, भूनी टोल प्लाजा पर एक फौजी के साथ मारपीट के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान संगीत सोम मौके पर पहुंचे थे, जहां एसपी देहात राकेश मिश्रा से उनकी काफी तीखी बहस हुई थी। इस घटना के बाद से ही उनके तबादले की अटकलें लगाई जा रही थीं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
कौन हैं नए एसपी देहात अभिजीत कुमार?
\r\n\r\nमेरठ के नए एसपी देहात की जिम्मेदारी संभालने वाले अभिजीत कुमार 2020 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले, वे प्रयागराज में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे। उन्हें अब मेरठ में ग्रामीण क्षेत्रों की कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.