Namo Bharat Delhi to Rishikesh Route: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) से उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों और वादियों का सफर अब बेहद आसान, आरामदायक और तेज होने वाला है। दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए मेरठ तक दौड़ने वाली देश की पहली 'नमो भारत' (Namo Bharat) रैपिड रेल (RRTS) का अब उत्तराखंड के ऋषिकेश (Rishikesh) तक विस्तार किया जाएगा।
इस मेगा प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। दिल्ली-मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर पूरा होने के बाद, दिल्ली से ऋषिकेश तक यह पूरा रैपिड रेल रूट 232 किलोमीटर लंबा हो जाएगा, जो देश का सबसे लंबा 'नमो भारत' रूट होगा।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶मेरठ से ऋषिकेश तक 150 किमी का नया ट्रैक
वर्तमान में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम (Modipuram) तक 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है और इस पर ट्रेन का संचालन भी शुरू हो चुका है। अब मेरठ के मोदीपुरम से आगे ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला तक 150 किलोमीटर का नया ट्रैक बिछाया जाएगा।
- इस 150 किमी के नए एक्सटेंशन में से 72 किलोमीटर का एरिया उत्तर प्रदेश में और 78 किलोमीटर का हिस्सा उत्तराखंड की सीमा में आएगा।
- यह नया रूट पूरी तरह से नेशनल हाईवे (NH-58) के समानांतर आगे बढ़ेगा।
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ 2.5 घंटे और ऋषिकेश 3 घंटे में
इस विस्तार के बाद दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और गुरुग्राम के लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›सड़क मार्ग से दिल्ली से ऋषिकेश जाने में अक्सर ट्रैफिक के कारण 6 घंटे या उससे भी अधिक का समय लगता है। लेकिन 160 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दौड़ने वाली 'नमो भारत' ट्रेन के जरिये यात्री दिल्ली के 'सराय काले खां' (Sarai Kale Khan) स्टेशन से सीधे हरिद्वार (Haridwar) केवल 2.5 घंटे में और ऋषिकेश मात्र 3 घंटे में पहुंच सकेंगे।
रूट में बनेंगे 8 नए स्टेशन, देखें लिस्ट
मेरठ से ऋषिकेश के इस 150 किमी लंबे नए रैपिड रेल विस्तार में कुल 8 नए स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं, जो यूपी और उत्तराखंड के प्रमुख शहरों को कवर करेंगे:
🏪 आपके शहर के ऑफर
यूपी (उत्तर प्रदेश) के संभावित स्टेशन:
- दौराला (Daurala)
- सकौती (Sakhoti)
- खतौली (Khatauli)
- मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar)
- पुरकाजी (Purkaji - यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर)
उत्तराखंड के प्रस्तावित स्टेशन:
6. रुड़की (Roorkee)
7. हरिद्वार - ज्वालापुर (Haridwar - Jwalapur)
8. ऋषिकेश - लक्ष्मण झूला के पास (Rishikesh)
डीपीआर और जमीन सर्वे का काम जल्द होगा शुरू
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस नमो भारत विस्तार के लिए 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम' (NCRTC) को अपनी लिखित सहमति दे दी है। हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच इस अहम प्रोजेक्ट को लेकर सफल मुलाकात हुई है, जिसके बाद उत्तराखंड सरकार ने भी इसे अपनी हरी झंडी दिखा दी है।
अब इस 150 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) और जमीनी सर्वे का काम शुरू होने वाला है। अगले साल की शुरुआत में डीपीआर को मंजूरी मिलने के साथ ही आगामी बजट में इसके लिए फंड का आवंटन हो सकता है।
Sabse pehle comment karne wale banein.