मुरादाबाद। उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से मची त्रासदी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मातम फैला दिया है। इस भयानक हादसे में बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया जैन के 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य अभी भी लापता हैं। जैसे ही यह हृदय विदारक खबर गांव पहुंची, चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।READ ALSO:-रेप के आरोप में फिल्म डायरेक्टर उत्तर कुमार जेल में: जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरी घटना?
\r\n\r\nजानकारी के अनुसार, मुड़िया जैन गांव से कई मजदूर रोजगार के लिए देवभूमि गए हुए थे। वे सभी अचानक आई प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गए। हादसे में मदन, नरेश, हरचरण, सोमवती, रीना और किरण नामक छह मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, तीन अन्य लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। गांव के लोग अपने लापता साथियों की सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं।
\r\n\r\n
गांव में पसरा मातम
\r\n\r\nइस दुखद खबर ने पूरे मुड़िया जैन गांव को शोक में डुबो दिया है। हर तरफ मातम का माहौल है। किसी ने अपना पिता खोया है तो किसी ने अपना भाई, और कुछ बूढ़ी आँखें अब भी अपनी बहुओं का इंतजार कर रही हैं। मृतकों के पार्थिव शरीर अभी तक गांव नहीं पहुंच पाए हैं।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
यूपी सरकार ने की मदद की घोषणा
\r\n\r\nहादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बिलारी के एसडीएम विनय कुमार ने 6 मौतों की पुष्टि की है। भाजपा नेता सुरेश सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने पार्थिव शरीर को घर तक पहुंचाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.