उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस महकमे के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बीबीजीटीएस मूर्ति ने Meerut Police Transfer का ताजा आदेश जारी करते हुए जिले के 23 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाए गए इस कदम में 2 इंस्पेक्टर और 21 सब इंस्पेक्टर (दरोगा) की कार्यस्थली बदल दी गई है।

इस स्थानांतरण आदेश में विभिन्न थानों के एसएसआई (SSI), चौकी प्रभारियों, चुनाव सेल, साइबर हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्रों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है।

इंस्पेक्टर स्तर पर हुए ये बदलाव इस तबादला सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर विनोद कुमार को पुलिस लाइन से हटाकर यातायात पुलिस (Traffic Police) की जिम्मेदारी दी गई है।

सब इंस्पेक्टर (SI) की नई तैनाती की पूरी लिस्ट जिले में सबसे अधिक तबादले दरोगाओं के हुए हैं। चौकियों और थानों के भीतर किए गए बदलाव इस प्रकार हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • विजय बहादुर सिंह: कावड़ सेल से स्थानांतरित कर चुनाव सेल से संबद्ध किया गया है।

  • लाला राम शर्मा: कावड़ सेल से हटाकर थाना सरूरपुर में एसएसआई (SSI) की अहम जिम्मेदारी मिली है।

  • अशोक कुमार: चौकी खड़ौली से स्थानांतरित कर चौकी हाईवे (थाना कंकरखेड़ा) का प्रभार दिया गया है।

  • विपिन कुमार पाण्डेय: चौकी प्रभारी फफूंडा (थाना लोहियानगर) से थाना सिविल लाइन भेजे गए हैं।

  • विनय कुमार: थाना गंगानगर से नई जिम्मेदारी देते हुए चौकी खड़ौली (थाना कंकरखेड़ा) का प्रभारी बनाया गया है।

  • मुनेश सिंह: पुलिस लाइन से सीधे चौकी प्रभारी सकौती (थाना दौराला) के पद पर तैनात किए गए हैं।

  • महाराज सिंह: पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी फफूंडा (थाना लोहियानगर) नियुक्त हुए हैं।

  • दिलीप सिंह सेंगर: थाना सिविल लाइन से चौकी प्रभारी मंडी (थाना टीपी नगर) की कमान सौंपी गई है।

  • प्रमोद कुमार: चौकी प्रभारी अंबेडकर चौक (थाना कंकरखेड़ा) से एसएसआई थाना मेडिकल की जिम्मेदारी दी गई है।

  • अजब सिंह: एसएसआई थाना मेडिकल से हटाकर चौकी प्रभारी अंबेडकर चौक भेजा गया है।

  • आकाश मीणा: थाना सिविल लाइन से चौकी प्रभारी जैदी फार्म (थाना नौचंदी) भेजे गए हैं।

  • पुनीत पाण्डेय: चौकी जैदी फार्म से स्थानांतरित कर थाना लोहियानगर में तैनाती मिली है।

  • हिमांशु मलिक: पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी इस्लामाबाद (थाना लिसाड़ी गेट) बनाए गए हैं।

  • योगेश कुमार: थाना परतापुर से चौकी प्रभारी लोटी (थाना मुंडाली) भेजे गए हैं।

  • मोहित सक्सेना: थाना किठौर से पुलिस लाइन संबद्ध किए गए हैं।

  • रोहित कुमार: थाना भावनपुर से हटाकर पुलिस लाइन भेजे गए हैं।

मिशन शक्ति, साइबर और स्पेशल सेल में भी अहम नियुक्तियां इस बड़े फेरबदल में महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है:

  • लक्ष्मी (महिला उपनिरीक्षक): मिशन शक्ति केंद्र हस्तिनापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

  • आरती चौधरी: मिशन शक्ति केंद्र (थाना रेलवे रोड) की कमान सौंपी गई है।

  • धर्मवीर सिंह: थाना बहसूमा से हटाकर साइबर हेल्प डेस्क (थाना साइबर) का कार्यभार दिया गया है।

  • राघव रंजन: थाना परतापुर से झुग्गी-झोपड़ी सेल में तबादला किया गया है।

  • जितेंद्र कुमार: झुग्गी-झोपड़ी सेल से स्थानांतरित किए गए हैं।

इन सब के अलावा, महिला अधिकारी दिव्या चौधरी के पूर्व में जारी किए गए स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया गया है। एसएसपी कार्यालय के आदेशानुसार अब उन्हें महिला हेल्प डेस्क (एसएसपी कार्यालय) की ही जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पुलिसकर्मियों को अपने नए कार्यस्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें