मेरठ. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को लेकर मेरठ जिले में प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर में UPSSSC PET Exam Meerut देने आने वाले हजारों अभ्यर्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। परीक्षा के दौरान जिन रूटों पर अभ्यर्थियों का दबाव अधिक रहेगा, वहां रोडवेज बसों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाए जाएंगे।

दो पालियों में होगी परीक्षा, 20 हजार अभ्यर्थियों के आने का अनुमान आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पीईटी (PET) की परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। अनुमान है कि दूसरे जिलों से मेरठ में लगभग 20,000 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे, जिससे रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ेगी।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

5 डिपो को निर्देश, 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र के पांचों डिपो— भैंसाली, मेरठ, सोहराब गेट, गढ़ और बड़ौत के एआरएम (ARM) और प्रभारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। बसों के सुचारु संचालन और छात्रों की सुविधा की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा, अलीगढ़ और मुरादाबाद रूट पर बढ़ेंगे फेरे सोहराब गेट डिपो के एआरएम राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि परीक्षा के दिनों में विशेषकर मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ और आगरा रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। परिवहन विभाग की योजना है कि एक रूट पर चक्कर पूरा करने के तुरंत बाद बस को जरूरत के अनुसार दूसरे रूट पर डाइवर्ट किया जाएगा, ताकि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में छात्रों को कोई देरी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें