नोएडा. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में गुरुवार (24 अक्टूबर 2026) की दोपहर एक बड़ा अग्निकांड होने से टल गया। नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के रायपुर इलाके में Noida Sector 125 Fire की घटना सामने आई। यहां 'कृष्णा फूड पॉइंट' नामक होटल समेत चाय और स्नैक्स की कुल पांच दुकानों में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, दुकानों में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) की देखरेख में दमकल की 4 गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। पुलिसकर्मियों और दमकल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को पूरी तरह से बुझा दिया। इस दौरान एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस ने भीड़ को घटनास्थल से दूर रखा।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

सिलेंडर फटने की आवाजें और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग कृष्णा फूड पॉइंट से शुरू होकर आसपास की अन्य दुकानों तक तेजी से फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटनास्थल से सिलेंडर फटने की आवाजें भी सुनाई दी थीं, जिसके बाद आसमान में घने धुएं का गुबार उठने लगा। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं, जिनमें दुकानें लपटों से घिरी नजर आ रही हैं।

शॉर्ट सर्किट होने की आशंका आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक इसके सटीक कारणों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस फिलहाल नुकसान का आकलन कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और इलाके में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें