बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंडावली पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने Bijnor Tractor Theft मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर ली गई है।
19 अक्टूबर को दर्ज हुई थी चोरी की शिकायत खबरीलाल के संवाददाता शकील अहमद की रिपोर्ट के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम मीरमपुर बेगा निवासी नसीम ने पुलिस को तहरीर दी थी। शिकायत में बताया गया था कि उनका ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी हो गए हैं। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र (भिक्कमपुर) निवासी रिहान और अरमान समेत चार आरोपियों के नाम प्रकाश में आए।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶#BijnorPolice
थाना मण्डावली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 138/26 धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को चैकिंग के दौरान चोरी किये हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर की बाइट ।
#UPPolice pic.twitter.com/YokljxLGzy— BIJNOR POLICE (@bijnorpolice) October 24, 2026
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →सभी ऑफर देखें →
मुखबिर की सूचना पर बाग के पास से हुई गिरफ्तारी बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 अक्टूबर को मंडावली पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस टीम ने श्यामावली से सबलगढ़ जाने वाले रास्ते पर स्थित एक बाग के पास घेराबंदी की। मौके से आरोपी रिहान और अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनके पास से चोरी का ट्रैक्टर और ट्रॉली भी बरामद हुई।
चोरी का ट्रैक्टर बेचने की थी योजना पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर 19 अक्टूबर की रात इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपी इस चोरी के ट्रैक्टर को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस अब मामले में फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Sabse pehle comment karne wale banein.