बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक Bijnor Road Accident सामने आया है। नगीना देहात थाना क्षेत्र के किशनपुर आमला गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे मेट्रो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में वाहन चालक उमेश कुमार (55) और उसमें सवार आठ वर्षीय मासूम बच्ची खुशी की मौके पर ही जान चली गई। हादसे में बच्ची के माता-पिता भी घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
महाराष्ट्र से लौट रहा था परिवार प्राप्त जानकारी के मुताबिक, असलमपुर गढ़ी (नगीना देहात) निवासी अंकित अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। शनिवार सुबह पूरा परिवार नजीबाबाद से मेट्रो वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। किशनपुर आमला के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶हादसे में बच्ची की मां की हालत गंभीर इस आमने-सामने की टक्कर में मेट्रो चालक उमेश कुमार (निवासी असलमपुर बुलन गढ़ी) और आठ साल की खुशी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में खुशी के पिता अंकित और मां नेहा बक्शी घायल हुए हैं। नेहा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का भी स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।
डंपर चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची नगीना देहात पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.