उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले में धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। त्योहारों के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था (Security Arrangements) को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से बुधवार को एडीजी मेरठ जोन (ADG Meerut Zone) भानु भास्कर ने शहर के प्रमुख बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च (Flag March) निकाला।
इस दौरान उन्होंने मेरठ के सबसे व्यस्त और प्रतिष्ठित आबूलेन, सदर बाजार और सदर सर्राफा बाजार का सघन निरीक्षण किया। एडीजी ने खुद पैदल घूमकर व्यापारियों, दुकानदारों और खरीदारी करने पहुंचे आम नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनसे सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶आबूलेन से सदर थाने तक निकला पुलिस का काफिला
सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए यह फ्लैग मार्च आबूलेन (Abu Lane) से शुरू हुआ, जो फव्वारा चौक, शिव चौक तिराहा और सदर मुख्य बाजार (Sadar Bazar) की तंग और भीड़भाड़ वाली सड़कों से होते हुए सदर थाने पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस महत्वपूर्ण फ्लैग मार्च में एडीजी के साथ एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, सीओ कैंट संजय गुप्ता, सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश और सीओ ऑफिस सौम्या सिंह सहित कई थानों का फोर्स मौजूद रहा। एडीजी भानु भास्कर ने पैदल मार्च के दौरान रास्ते में कई जगह रुककर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था और व्यापारियों की समस्याओं को जाना।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›मार्च के दौरान वह एक मूर्ति की दुकान पर भी रुके और दुकानदार से उनके कारोबार का हालचाल पूछा। बाजार में मौजूद व्यापारी नेता सरदार राजबीर सिंह, सुनील दुआ और आकाश खन्ना ने एडीजी का स्वागत किया और उन्हें बाजार की वर्तमान स्थिति व ट्रैफिक की समस्याओं से अवगत कराया।
बाजार के बाहर पार्किंग, नहीं लगेगा जाम
त्योहारी सीजन में बाजारों में लगने वाले भारी जाम को लेकर एडीजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। उन्होंने एसपी सिटी और सीओ कैंट से पूछा कि भीड़ को नियंत्रित करने और जाम से निपटने के लिए क्या-क्या ठोस इंतजाम किए गए हैं।
🏪 आपके शहर के ऑफर
अधिकारियों ने एडीजी को आश्वस्त किया कि सदर और आबूलेन बाजार के आसपास कई स्थानों पर नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। अगले दो दिनों तक वाहनों (कार व बाइक) को बाजार के अंदर किसी भी हाल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ग्राहकों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने होंगे। इससे पैदल चलकर खरीदारी करने वाले ग्राहकों, महिलाओं और बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।
ड्रोन, CCTV से निगरानी और संदिग्धों पर नजर
फ्लैग मार्च के बाद मीडिया से बातचीत में एडीजी भानु भास्कर ने स्पष्ट किया कि 6 नवंबर को धनतेरस से त्योहारों का सिलसिला शुरू हो रहा है, जिसके बाद छोटी और बड़ी दीपावली, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा के बड़े आयोजन होंगे।
एडीजी ने कहा, "भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) पर हमारा विशेष फोकस है। सभी मंदिरों और प्रमुख व्यावसायिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाजारों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पूरे शहर में सीसीटीवी (CCTV) कैमरों और ड्रोन (Drone) के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जाएगी।" उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उन्हें बाजार या मोहल्ले में कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दें।
मिशन शक्ति केंद्र में परखा शिकायत रजिस्टर, थाने में मचा हड़कंप
बाजारों का निरीक्षण करने के बाद एडीजी भानु भास्कर अचानक सदर थाने (Sadar Thana) पहुंच गए, जिससे वहां तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सीधे थाने के मिशन शक्ति केंद्र का रुख किया और वहां रखा महिला शिकायत रजिस्टर चेक किया।
एडीजी ने वहां तैनात महिला दरोगा से शिकायतों के निस्तारण और पुलिस की कार्यप्रणाली की बारीक जानकारी ली। एक शिकायत पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को क्रॉस-चेक करने के लिए उन्होंने एसपी देहात अभिजीत कुमार से फोन पर बात भी कराई। इसके अलावा, एडीजी ने सीओ कैंट संजय गुप्ता को निर्देश दिए कि वे खुद शिकायतकर्ताओं को फोन कर उनकी समस्या के समाधान और संतुष्टि का फीडबैक लें। एडीजी ने इसकी पूरी रिपोर्ट 6 नवंबर तक अपने कार्यालय में प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
Sabse pehle comment karne wale banein.