बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग और कई मशहूर हस्तियों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। Harry Boxer Detained in US की इस बड़ी कार्रवाई के तहत, हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर को अमेरिकी अधिकारियों ने कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया है। शनिवार को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा साझा किए गए सटीक इनपुट्स के आधार पर ही अमेरिकी अधिकारियों ने यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की है।

कौन है हैरी बॉक्सर? हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद जाट है और वह मूल रूप से राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के अंतर्गत आने वाले बामसूर इलाके का रहने वाला है। अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले वह एक साधारण जीवन जी रहा था। जयपुर में रहने के दौरान उसने बॉक्सिंग सीखी थी, जिसके चलते उसे अपराध जगत में 'बॉक्सर' का निकनेम मिला। शुरुआती दौर में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और उसने बतौर बॉक्सिंग कोच भी काम किया था। लेकिन बाद में वह जरायम की दुनिया में उतर गया और धीरे-धीरे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक अहम हिस्सा बन गया। आरोप है कि हैरी बॉक्सर ने अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेशी जबरन वसूली (Extortion) नेटवर्क को चलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई है।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग और बॉलीवुड को धमकियां फरवरी महीने में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। इस दुस्साहसिक हमले के बाद, हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलेआम इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद से ही लॉरेंस गैंग से जुड़ा यह गुर्गा लगातार फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हुए एक ऑडियो मैसेज में अर्जू बिश्नोई नाम के शख्स ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए हैरी बॉक्सर और शुभम लोणकर का स्पष्ट नाम लिया था। ऑडियो में चेतावनी दी गई थी कि रोहित शेट्टी को गिरोह के काम में दखल न देने की हिदायत पहले ही दी जा चुकी थी, और यह हमला महज एक 'छोटा ट्रेलर' था। इसके साथ ही, बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह और तुषार कपूर को भी धमकी देने के मामले में हैरी बॉक्सर का नाम सामने आ चुका है।

कई राज्यों में दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामलेHarry Boxer Detained in US होने से भारतीय एजेंसियों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि बॉक्सर के खिलाफ दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, मारपीट और बिजनेसमैन को धमकाने जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। बॉलीवुड के अलावा, हैरी बॉक्सर का नाम कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे में हुई फायरिंग की घटना से भी जुड़ चुका है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की सूचना के आधार पर शुक्रवार रात कैलिफोर्निया में उसकी घेराबंदी की गई। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिया गया था। पुलिस अब रोहित शेट्टी के घर पर हुए हमले के ऑडियो रिकॉर्डिंग की वैज्ञानिक जांच कर रही है और हैरी बॉक्सर के प्रत्यर्पण (Extradition) की कानूनी प्रक्रिया की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें