खबरीलाल डेस्क
सात महीने पहले विवाह बंधन में बंधे गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जोड़े का रिश्ता उस वक्त तार-तार हो गया, जब पति ने एक निजी जासूसी एजेंसी (डिटेक्टिव एजेंसी) की मदद से अपनी इंजीनियर पत्नी को ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक होटल में उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा। यही नहीं, जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पत्नी अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच रही थी, जिसके लिए उसने ऑनलाइन हथौड़ा तक मंगा लिया था।READ ALSO:-भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के फ्लैट पर पत्नी ज्योति सिंह का 'हाई-वोल्टेज ड्रामा', लाइव आकर कहा- 'पवन जी ने FIR की है, पुलिस थाने लेने आई है!'
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
गुरुग्राम में रहने वाले सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल शुभम चौधरी (बदला हुआ नाम) की गाजियाबाद निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से इसी साल फरवरी में शादी हुई थी। दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और गुरुग्राम की कंपनी में जॉब करते हैं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
शादी के बाद से ही पत्नी फिजिकल रिलेशन बनाने में बहाने बनाने लगी थी। इस व्यवहार से शुभम को गहरा शक हुआ।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
संदेह होने पर शुभम ने पत्नी का मोबाइल और अमेज़न अकाउंट चेक किया। मोबाइल पर एक लड़के के साथ सोशल मीडिया चैट मिली। जबकि बीवी ने अमेज़न से ऑनलाइन कंडोम मंगवाए थे और एक हथौड़े की शॉपिंग का पता चला। 
\r\n\r\n
    \r\n
  • चैटिंग में यह भी जानकारी मिली कि पत्नी का प्रेमी कई दिन से शुभम का पीछा कर रहा है।
  • \r\n
  • अपनी आशंकाओं की पुष्टि के लिए शुभम ने तुरंत तियांजू इन्वेस्टिगेटिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नामक जासूसी एजेंसी से संपर्क किया और पत्नी और उसके प्रेमी के संबंधों का पता लगाने को कहा।
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
ऋषिकेश तक पीछा और मौके पर हंगामा
\r\nपत्नी को शक हो गया था कि शुभम को उसके बारे में पता चल गया है। इसके बाद उसने प्रेमी के साथ बाहर चलकर आगे की योजना बनाने का फैसला किया।
\r\n30 सितंबर को पत्नी अपने प्रेमी के साथ कार से ऋषिकेश पहुंची और तपोवन स्थित एक होटल में ठहरी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
जासूसों ने दी शुभम को सूचना
\r\nजासूस एजेंसी उनके पीछे-पीछे ऋषिकेश पहुंच गई और शुभम चौधरी को पत्नी के होटल में होने की सटीक जानकारी दी। शुभम ने रात करीब साढ़े 10 बजे डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। सुबह करीब चार बजे, टिहरी के मुनि की रेती थाने की दरोगा लक्ष्मी पंत पुलिस टीम के साथ होटल पहुंची और कमरा नंबर-202 से पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस दौरान होटल में जमकर हंगामा हुआ।
\r\n\r\n
    \r\n
  • जासूसी एजेंसी के निदेशक के अनुसार, उनकी जांच में प्रेमी द्वारा शुभम का पीछा करने की बात सामने आई थी, जिसे पुलिस पूछताछ के दौरान प्रेमी ने कबूल किया।
  • \r\n
  • होटल स्टाफ के मुताबिक, पत्नी और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद भी शुभम आक्रामक नहीं हुए, बल्कि शांति से कहा, "अब ये रिश्ता खत्म, तुम्हें जो करना है करो।"
  • \r\n
  • पत्नी ने भी कहा कि "ठीक है, मैं अपनी मर्जी से जा रही हूँ।" इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ चली गई।
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
जबरन शादी और अफेयर का राज
\r\nपुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि शुभम की शादी से पहले ही पत्नी का इस लड़के के साथ लंबे समय से अफेयर चल रहा था और पत्नी के माता-पिता को भी इसकी जानकारी थी। 
\r\n\r\n
    \r\n
  • पत्नी के घरवाले सजातीय न होने के कारण (शुभम और पत्नी जाट हैं, जबकि प्रेमी ब्राह्मण है) दोनों की शादी प्रेमी से नहीं करा पाए और जबरन उसे शुभम के साथ शादी करने के लिए मना लिया।
  • \r\n
  • प्रेमी का प्रोफेशन: प्रेमी का गाजियाबाद में कबाड़ का बड़ा कारोबार है।
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR
\r\nमुनि की रेती कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि शुभम ने मौके पर लिखित शिकायत नहीं दी। चूंकि पत्नी और प्रेमी बालिग थे और अपनी मर्जी से होटल में ठहरे हुए थे, इसलिए उन्हें जाने दिया गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस फिलहाल इस पूरे प्रकरण को घरेलू विवाद और व्यक्तिगत स्तर पर सुलझा मामला मान रही है। हालांकि, जासूसी एजेंसी के निदेशक ने हथौड़े के संबंध में हत्या की साजिश की गहन जांच की मांग की है।