बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 27 अक्टूबर की देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक, तूफान के 28 अक्टूबर की शुरुआती घंटों में बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के दक्षिण के पास तट पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
तूफान के प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा है। समुद्र में ऊंची से बेहद ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है। निचले तटीय इलाकों में समुद्री पानी घुसने की आशंका भी जताई गई है।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर सबसे ज्यादा खतरा
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अक्टूबर की शाम तूफान काकीनाडा से करीब 90 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। इसके बाद वह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा। तूफान के तट पार करने के दौरान तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
काकीनाडा, यनम और गोदावरी नदी के मुहाने के आसपास समुद्री ज्वार के कारण निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा है। मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रशासन की सलाह का पालन करने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी है।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›चेन्नई के एन्नोर में समुद्र में उठीं ऊंची लहरें
चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु के उत्तरी चेन्नई स्थित एन्नोर में समुद्र में ऊंची लहरें उठने की खबर है। तटीय क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
🏪 आपके शहर के ऑफर
आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले के अमलापुरम में भी तूफान के प्रभाव से तेज हवाओं और भारी बारिश की सूचना दी गई है। तटीय इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
ट्रेनें रद्द, राहत और बचाव टीमें तैनात
चक्रवात को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है और कुछ मार्गों पर परिचालन प्रभावित हुआ है। प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तैनात की गई हैं।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join ›केंद्र और राज्य सरकारें राहत एवं बचाव तैयारियों की निगरानी कर रही हैं। संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, राहत शिविर तैयार रखने और जरूरी सेवाएं बनाए रखने पर जोर दिया गया है।
पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में अलर्ट
चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में प्रशासन को सतर्क किया गया है। IMD ने तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भी भारी बारिश का खतरा है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। तटीय इलाकों के लोगों से अपील की गई है कि वे समुद्र के पास जाने से बचें, अफवाहों पर ध्यान न दें और स्थानीय प्रशासन तथा मौसम विभाग की आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें।

Sabse pehle comment karne wale banein.