समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) ठीक एक साल बाद बुधवार, 18 नवंबर 2026 की शाम सलाखों से बाहर आ गए। गाजियाबाद की डासना जेल से उनकी रिहाई हुई। Azam Khan Released From Jail की सूचना मिलते ही जेल परिसर के बाहर 600 से अधिक समर्थकों का हुजूम जुट गया, जिन्होंने 'आजम खान जिंदाबाद' के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। रिहाई के बाद वे स्कॉर्पियो वाहन से अपने गृह जनपद रामपुर के लिए रवाना हो गए, जहां गाड़ी की पिछली सीट पर उनके बेटे अब्दुल्ला आजम उनके बगल में बैठे नजर आए।

रिहाई के बाद आजम खान और बेटे अदीब के बयान डासना जेल से बाहर आते ही समर्थकों और मीडिया कर्मियों ने आजम खान को घेर लिया। शुरुआत में कुछ देर खामोश रहने के बाद आजम खान ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, "मेरा वही कहना है, जो मैंने हमेशा कहा है। शिक्षा का मंदिर एक मुसलमान ने बनाया है, यही उसकी सजा है।"

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सपा नेता ने कहा, "जो जुल्म संभव थे, वे सब हुए। खता और गुनाह सिर्फ इतना है कि एक मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बनाया है। बहरहाल, अदालत ने बहुत इंसाफ किया है। इसके लिए हम शुक्रगुजार हैं।" वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई गिरफ्तारी के सवाल पर आजम खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईडी वाले अपनी इमेज ठीक करें और अपने आप को सुधारें, न देश को बर्बाद करें और न खुद को बर्बाद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, पिता की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए उनके बेटे अदीब ने मीडिया से कहा, "टाइगर इज बैक। हमारे लिए आज ईद का दिन है।"

सुप्रीम कोर्ट ने ED की तत्काल सुनवाई की मांग ठुकराई आजम खान की रिहाई से पहले बुधवार सुबह सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम देखने को मिला। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम खान को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था और मामले में तुरंत सुनवाई करने की मांग की थी।

खबरों के मुताबिक, इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने ED की जल्दबाजी पर सख्त टिप्पणी की। जज ने कहा, "इतनी जल्दी क्या है, आजम को जमानत पर रहने दीजिए, कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा।" शीर्ष अदालत ने बुधवार को तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया, हालांकि कोर्ट ने इस मामले में गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को सुनवाई करने की तारीख निर्धारित की है।

एक साल का जेल सफर और आगे की कानूनी चुनौतियां गौरतलब है कि आजम खान को 17 नवंबर 2025 को दोहरे पैन कार्ड (Dual PAN Card) के मामले में रामपुर जेल भेजा गया था। इस प्रकार उन्होंने पूरे एक वर्ष का समय जेल में बिताया। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट से दोहरे पैन कार्ड मामले में सजा सस्पेंड होने के बाद वे 31 अक्टूबर 2026 को रामपुर जेल से बाहर आए थे, लेकिन उसी वक्त ED ने उन्हें जेल के गेट पर ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वे गाजियाबाद की डासना जेल में निरुद्ध थे।

डासना जेल से रिहाई के बावजूद आजम खान के सामने कानूनी चुनौतियां अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में हज हाउस मामले में कथित भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस विभाग ने पिछले महीने उनके खिलाफ एक एफआईआर (FIR) दर्ज की है। इस प्रकरण में भी उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है, हालांकि किसी भी कार्रवाई से पहले विजिलेंस विभाग को राज्य शासन से आवश्यक अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें