मेरठ: जैसे-जैसे दिवाली की रोशनी नजदीक आ रही है, वैसे-ही अवैध पटाखों के भंडारण से होने वाले हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में न्यायालय और NGT के सख्त प्रतिबंध के बावजूद, कुछ लोग चोरी-छिपे पटाखों का जखीरा इकट्ठा करने में जुट गए हैं। ऐसे 'मौत के सौदागरों' पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह से 'एक्शन मोड' में आ गया है।READ ALSO:-"लिव-इन रिलेशनशिप से दूर रहें बेटियां, वरना..." - UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने क्यों दी यह बड़ी चेतावनी?
\r\n\r\n\r\n\r\n
पहली बार: 5 साल पुराने अपराधियों की बन रही लिस्ट
\r\n\r\nइस बार पुलिस ने अवैध पटाखा विक्रेताओं पर शिकंजा कसने के लिए एक नई और सख्त रणनीति अपनाई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि वे पिछले पांच सालों में अवैध पटाखों की बिक्री या भंडारण के मामलों में पकड़े गए सभी लोगों का रिकॉर्ड खंगालें। पुलिस अब ऐसे लोगों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर रही है।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
- \r\n
- \r\n वे पहले क्या करते थे?\r\n \r\n
- \r\n अब वे क्या काम कर रहे हैं?\r\n \r\n
- \r\n उनकी गतिविधियां क्या हैं?\r\n \r\n
\r\n\r\n
इस अनोखी पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पुराने अपराधी दोबारा इस अवैध धंधे में सक्रिय न हो पाएं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
थाना स्तर पर स्पेशल टीमें और ताबड़तोड़ छापेमारी
\r\n\r\nएसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हर थाने में एक स्पेशल टीम गठित की गई है, जिसका एकमात्र काम अपने क्षेत्र में अवैध पटाखा भंडारण पर नजर रखना है। मुखबिरों के नेटवर्क को सक्रिय कर दिया गया है, जिसके आधार पर हाल ही में तीन से चार जगहों पर छापेमारी कर पटाखों का बड़ा जखीरा जब्त किया गया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
आपकी सुरक्षा, आपकी जिम्मेदारी: SSP ने जारी किया यह नंबर
\r\n\r\nपुलिस इस अभियान में आम जनता से भी सक्रिय सहयोग की अपील कर रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने एक हेल्पलाइन नंबर 9454402466 जारी किया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
अगर आपके पड़ोस में, मोहल्ले में या किसी भी जानकारी में कोई व्यक्ति पटाखों का अवैध भंडारण या बिक्री कर रहा है, तो आप तुरंत इस नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप करके सूचना दे सकते हैं।
\r\n\r\nखबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join › \r\n\r\n
- \r\n
- \r\n यह नंबर 24 घंटे काम करेगा।\r\n \r\n
- \r\n सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।\r\n \r\n
\r\n\r\n
आपकी एक छोटी सी सूचना किसी बड़े हादसे को होने से रोक सकती है और कई जिंदगियां बचा सकती है।
Sabse pehle comment karne wale banein.