मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहाँ विश्वास की आड़ में एक 16 वर्षीय किशोरी की जिंदगी तबाह कर दी गई। नौचंदी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही घर में काम करने वाली नाबालिग को पहले नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद उस वीडियो के दम पर वह महीनों तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा और अपने दोस्तों से भी उसका गैंगरेप करवाया। इस दरिंदगी की वजह से किशोरी गर्भवती हो गई और हाल ही में उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। जब स्थानीय थानों से न्याय नहीं मिला तो पीड़िता की माँ अपनी नवजात नातिन को लेकर एसएसपी के दरबार पहुंची, जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया।READ ALSO:-मेरठ का 'आबू नाला' बना मौत का कुआं: देर रात डॉगी घुमा रहे परिवार के उड़े होश, उतराती मिली युवक की लाश
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
ऐसे बिछाया भरोसे का जाल
\r\n\r\n
भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ शहर में घरों में काम करके अपना जीवनयापन करती है। पिछले साल, उसने अपनी बेटी को नौचंदी थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी एक परिवार के घर पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम पर लगवाया था। उसे क्या पता था कि जिस घर को वह सुरक्षित समझ रही है, वही उसकी बेटी के लिए नर्क बन जाएगा। आरोप है कि घर के मालिक के बेटे बिट्टू ने एक दिन मौका देखकर किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब किशोरी बेहोश हो गई, तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस घिनौनी हरकत का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
ब्लैकमेलिंग और गैंगरेप का घिनौना खेल
\r\n\r\n
उस एक वीडियो ने किशोरी की जिंदगी को बंधक बना लिया। आरोपी बिट्टू उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन ब्लैकमेल करने लगा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। हद तो तब हो गई जब एक दिन बिट्टू के दो दोस्त, मागवेंद्र और मुकुल, भी घर आ धमके। उन्होंने भी किशोरी को वही वीडियो दिखाकर धमकाया और फिर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें
\r\n\r\n
लगभग चार महीने बाद जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, तब उसके गर्भवती होने का पता चला। आरोपियों ने गर्भपात कराने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने किशोरी की जान को खतरा बताते हुए ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। 22 सितंबर को किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद, लाचार परिवार शिकायत लेकर पहले भावनपुर थाने और फिर नौचंदी थाने पहुंचा, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनकी एक न सुनी और उन्हें टरका कर भगा दिया। उल्टे, शिकायत करने पर आरोपियों की तरफ से उन्हें धमकी भरे फोन आने लगे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
SSP की सख्ती के बाद हुई कार्रवाई
\r\n\r\n
हर तरफ से निराश होकर पीड़िता की माँ मंगलवार को सीधे एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के कार्यालय पहुंची। उसने एसएसपी को पूरी आपबीती सुनाई और यह भी बताया कि कैसे नौचंदी थाने ने उन्हें धमकाकर भगा दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। आदेश मिलते ही पुलिस हरकत में आई और देर रात मुख्य आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
एसएसपी ने इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए एक महिला सीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों, मागवेंद्र और मुकुल की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन