मेरठ। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक सदर बाजार में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आबू नाले में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। खौफनाक बात यह है कि इसका पता सबसे पहले अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहे एक परिवार को चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।READ ALSO:-7 साल का इश्क, शक और खौफनाक अंत! पहले शराब पिलाई, फिर चाकू से काटा 5 बच्चों की मां का गला; बोला- 'खर्चा मैं देता था, बात दूसरों से करती थी
\r\n\r\n\r\n\r\n
पहले डमी समझे, पास जाकर देखा तो कांप गई रूह
\r\n\r\nघटना बेगमपुल स्थित आबूलेन पुलिस चौकी के ठीक पास की है। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे, एक परिवार अपने पालतू कुत्ते के साथ नाले की पटरी पर टहल रहा था। तभी उनकी नजर नाले में किसी वस्तु पर पड़ी। पहले तो उन्हें लगा कि यह कोई पुतला (डमी) है, लेकिन जब उन्होंने टॉर्च की रोशनी में ध्यान से देखा तो उनके होश उड़ गए। वह एक इंसान का शव था जो मुंह के बल पानी में पड़ा था। परिवार ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकला शव
\r\n\r\nनाले में शव की सूचना मिलते ही आबूलेन चौकी इंचार्ज विनय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना सदर बाजार एसएचओ मुनेश कुमार शर्मा को भी सूचित किया। शव को निकालने के लिए पहले जेसीबी का इंतजाम करने की कोशिश की गई, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद, पुलिस ने लोहे के पाइपों और अन्य जुगाड़ की मदद से करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक ने गुलाबी रंग की धारीदार शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
भीड़ में से एक शख्स ने की मृतक की पहचान
\r\n\r\nजैसे ही शव को बाहर निकाला गया, शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। तभी भीड़ में से एक युवक ने मृतक को पहचान लिया और बताया कि उसका नाम बॉबी है और वह रजबन इलाके का रहने वाला है। पहचान होते ही पुलिस ने तुरंत बॉबी के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
हत्या या हादसा? CCTV फुटेज पर टिकी पुलिस की जांच
\r\n\r\nएसएचओ मुनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव कुछ घंटे पुराना ही लग रहा है। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन देर रात होने के कारण कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि बॉबी की मौत कैसे हुई? क्या यह एक हादसा है, जिसमें पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया, या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है?
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस की पूरी उम्मीद अब इलाके में लगे CCTV कैमरों पर टिकी है। पुलिस बुधवार (आज) सुबह से ही आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि फुटेज मिलने के बाद ही मामले में कुछ भी कहना संभव होगा।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.