मेरठ (Meerut News): मेरठ पुलिस को संगठित अपराध और अंतरराज्यीय ठगों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना देहली गेट पुलिस और सिटी स्वाट (SWAT) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धनतेरस पर्व के दिन सर्राफा बाजार में हुई दिनदहाड़े सोने की ठगी का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात अंतरराज्यीय ईरानी गिरोह (Interstate Irani Gang) के 5 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में से चार पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
27 ग्राम पीली धातु और नकदी बरामद
मेरठ के एसएसपी (SSP) बीबीजीटीएस मूर्ति ने शनिवार को इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि थाना देहली गेट पुलिस और सिटी स्वाट टीम ने सटीक सूचना के आधार पर 21 नवंबर को वारदात में शामिल पांचों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 27 ग्राम पीली धातु और 3,600 रुपये नकद बरामद किए हैं।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶आस्था के नाम पर विश्वास जीतकर करते थे ठगी
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने काम करने के तरीके (Modus Operandi) का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले लोगों को आस्था के नाम पर अपने विश्वास में लेते थे और फिर चालाकी से उन्हें झांसा देकर सोने के आभूषण या कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे। धनतेरस के दिन भी उन्होंने सर्राफा बाजार में इसी तरह दिनदहाड़े ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पहचान
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
एसएसपी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों के तार दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं। इनकी पहचान इस प्रकार हुई है:
- सरवर अली (23): पुत्र राजू अली, निवासी यमुना विहार, भोजपुर, थाना भोजपुर, नई दिल्ली।
- सज्जाद अली उर्फ सज्जू (36): पुत्र युसूफ अली, निवासी बीबी कॉलोनी, न्यू ऐड खेड़ा, थाना कामटी, नागपुर (महाराष्ट्र)।
- मुजाहिद अली उर्फ इमरान (28): पुत्र यासीन अली, निवासी ऐड खेड़ा, कामटी, थाना कामटी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।
- मोहम्मद सादिक (28): पुत्र गुलाम रजा, निवासी बीबी कॉलोनी, ऐड खेड़ा, कामटी, थाना कामटी, जनपद नागपुर (महाराष्ट्र)।
- सद्दाम मौला (21): पुत्र रोहिल बख्श, निवासी उतरबिल, थाना गॉडबेटा, जिला पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)।
पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके द्वारा दूसरे राज्यों व जिलों में की गई वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.