उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बन रहे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) प्रोजेक्ट के एक पिलर पर लिखी एक 17 साल पुरानी प्रेमकहानी ने लोगों का ध्यान खींच लिया। इस पिलर पर किसी ने बड़े अक्षरों में “अरुण और पूजा की अधूरी मोहब्बत” का ज़िक्र किया, जिसे देखने के बाद राहगीरों और सोशल मीडिया यूजर्स में खासी चर्चा शुरू हो गई है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
राहगीरों की नज़र और तस्वीर वायरल
\r\n\r\nजब स्थानीय लोगों ने Rapid Rail के लिए बन रहे इस पिलर पर लिखे इस संदेश को देखा तो किसी को यह मासूम इज़हार-ए-मोहब्बत लगा, तो किसी को अधूरी चाहत की दर्द भरी दास्तान। पिलर पर लिखी यह इबारत तुरंत ही मोबाइल कैमरों में कैद हुई और देखते ही देखते इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
दरअसल युवक ने लिखा– पूजा तुम कहां हो मैं तुम्हे 17 साल से ढूंढ रहा हूं। –अरुण बिजनौर
\r\n\r\n\r\n\r\n
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
\r\n\r\n\r\n\r\n
ट्विटर और फेसबुक पर इस लिखावट की तस्वीरें तेजी से शेयर हुईं। कई यूजर्स ने लिखा कि “प्यार समय से नहीं मिटता, यह उसका सबूत है।” कुछ लोगों ने इसे सच्चे इश्क़ का प्रतीक बताया। वहीं, कुछ ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े किए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
प्रशासन पर उठे सवाल
\r\n\r\nस्थानीय नागरिकों का कहना है कि जहां इतने बड़े स्तर पर निर्माण कार्य चल रहा हो, वहां किसी का जाकर पिलर पर इतनी बड़ी लिखावट कर देना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल की सुरक्षा और निगरानी पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
भावनाओं से जुड़ी कहानी
\r\n\r\nचाहे यह वाकई किसी अरुण और पूजा की सच्ची कहानी हो या सिर्फ किसी का भावनात्मक इज़हार, लेकिन इसने मेरठ के लोगों के दिलों को छू लिया है। अधूरी मोहब्बत की यह दास्तान अब शहर की गलियों से निकलकर इंटरनेट तक पहुंच गई है और हर कोई इसके बारे में अपनी राय दे रहा है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
\r\n\r\n
मेरठ का यह वाकया सिर्फ एक पिलर पर लिखी इबारत नहीं, बल्कि उन अधूरी मोहब्बतों की याद दिलाता है जो वक्त के साथ फीकी नहीं पड़तीं। साथ ही, यह घटना प्रशासन और निर्माण कंपनियों के लिए भी चेतावनी है कि सुरक्षा में और सख्ती बरती जाए।
Sabse pehle comment karne wale banein.