अमित कश्यप हत्याकांड में दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप की सजा पर शुक्रवार, 16 अक्टूबर को अदालत का फैसला आना है। बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में हुए इस चर्चित हत्याकांड में दोनों को 7 अक्टूबर को हत्या और साक्ष्य मिटाने का दोषी ठहराया गया था।

शुक्रवार को दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया। बताया जा रहा है सुनवाई के दौरान रविता ने कहा कि उसे अपने पति अमित की हत्या पर जरा भी पछतावा नहीं है और इसके लिए कोर्ट उसे जो सजा देगी वो मंजूर है। इधर अमित की मां ने दोषियों के लिए फांसी की मांग की है।

अदालत में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। ताजा उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, दोपहर के भोजनावकाश के बाद किसी भी समय सजा का ऐलान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में 12 अप्रैल 2025 की रात अमित कश्यप उर्फ मिक्की कश्यप की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उसका शव बिस्तर पर मिला। शव के नीचे जिंदा घोड़ा पछाड़ सांप मिलने के बाद शुरुआत में मौत को सर्पदंश का मामला बताया गया।

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना सामने आई। जांच में गला दबाकर हत्या करने और वारदात को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने की साजिश के साक्ष्य सामने आए। पुलिस ने जांच के बाद पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया।

अदालत ने 7 अक्टूबर 2026 को दोनों को हत्या और साक्ष्य मिटाने का दोषी ठहराया था। अब दोनों की सजा पर फैसला होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें
🔴 01:48 PM 16 Oct 2026

मुस्कान और साहिल को मिल चुकी है फांसी की सजा

मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड में रविता और अमरदीप की सजा पर फैसले का इंतजार है। इससे पहले मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को 14 अक्टूबर 2026 को जिला एवं सत्र न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई थी। मुस्कान और साहिल ने 3 मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़ों को नीले ड्रम में भरे सीमेंट के घोल में डाल दिया था।
🔴 12:08 PM 16 Oct 2026

रविता ने कहा- कोर्ट के फैसले का सम्मान करूंगी

सजा सुनाए जाने से पहले रविता ने अदालत के फैसले का सम्मान करने की बात कही। उसने कहा उसे पति की हत्या पर जरा भी पछतावा नहीं है। वहीं, अमरदीप ने मीडिया के सवालों पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
🔴 11:20 AM 16 Oct 2026

दोनों पक्षों की बहस पूरी

अदालत में अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस पूरी हो गई। अब सजा को लेकर अदालत के फैसले का इंतजार है। सरकारी वकील ने मामले की गंभीरता का हवाला देते हुए दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की।
🔴 11:17 AM 16 Oct 2026

दोनों दोषी अदालत में पेश

अमित की हत्या के दोनो दोषियों रविता और अमरदीप को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया।
🔴 11:15 AM 16 Oct 2026

अभियोजन ने शबनम केस का दिया हवाला

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने शबनम हत्याकांड का हवाला देते हुए रविता और अमरदीप के लिए कड़ी सजा की मांग की। अभियोजन पक्ष का कहना है कि हत्या की साजिश रचकर वारदात को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने का प्रयास किया गया था।
🔴 11:09 AM 16 Oct 2026

कोर्ट परिसर में पुलिस बल तैनात

सजा के ऐलान को देखते हुए अदालत परिसर के बाहर पुलिस बल मौजूद रहा। वकीलों और मृतक के परिजनों की नजरें फैसले पर टिकी हैं।
🔴 11:03 AM 16 Oct 2026

करीब 17 महीने से जेल में बंद हैं दोनों दोषी

रविता और अमरदीप इस मामले में करीब 17 महीने से जेल में बंद हैं। अमित के परिजन भी अदालत पहुंचे। परिवार की ओर से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई है।